फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A two-day brainstorming session of the State Cabinet will begin today in Raipur

CG Politics: रायपुर में आज से शुरू होगा साय मंत्रिमंडल का दो दिवसीय चिंतन शिविर, विकास और सुशासन पर होगा मंथन

Sat, 04 Jul 2026 01:17 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 04 Jul 2026 01:17 PM IST
सार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर 3.0' आज से भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रायपुर में शुरू होगा।

विज्ञापन
A two-day brainstorming session of the State Cabinet will begin today in Raipur
साय मंत्रिमंडल का दो दिवसीय चिंतन शिविर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर 3.0' आज से भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रायपुर में शुरू होगा। 4 और 5 जुलाई तक चलने वाले इस शिविर का आयोजन सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा आईआईएम रायपुर के सहयोग से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी, नवाचार आधारित और परिणामोन्मुख बनाते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन


शिविर में कृषि, ग्रामीण विकास, उद्योग, निवेश, पर्यटन, खेल, नवाचार, उभरती तकनीक, सुशासन, संस्थागत सुधार, नेतृत्व विकास और जनसेवा जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी। इन विषयों पर होने वाले मंथन के आधार पर सरकार भविष्य की विकास रणनीति और विभागों के बेहतर समन्वय की रूपरेखा तैयार करेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बदलते समय के साथ शासन व्यवस्था को भी लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सुशासन केवल योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप पारदर्शी, जवाबदेह और परिणाम आधारित कार्यसंस्कृति विकसित करना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय विशेषज्ञ करेंगे मार्गदर्शन
चिंतन शिविर के पहले दिन आध्यात्मिक गुरु और मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास नेतृत्व और जीवन मूल्यों पर व्याख्यान देंगे। इसके बाद अभय करंदीकर उभरती तकनीकों और भविष्य की शासन व्यवस्था, जबकि डॉ. रमेश चंद कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर अपने विचार रखेंगे।


दूसरे दिन योग सत्र के बाद सुमन बिल्ला पर्यटन, शशांक मणि त्रिपाठी सार्वजनिक नीति, गगन नारंग उत्कृष्टता और नेतृत्व तथा डॉ. विनय सहस्रबुद्धे सुशासन और जनकेंद्रित प्रशासन पर संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed