फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A traveler died due to deterioration in health under Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana

मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा में यात्री की मौत: बिगड़ी तबीयत.. स्टेशन पर दो घंटे तड़पता रहा शख्स; नहीं मिला इलाज

Sun, 27 Apr 2025 04:41 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Sun, 27 Apr 2025 04:41 PM IST
सार

मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत ओडिशा से लौट रहे कन्हैया लाल पुरी की झारसुगुड़ा रोड स्टेशन पर तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई। समय पर चिकित्सा सुविधा न मिलने से गांव में शोक और यात्रियों में आक्रोश है।

विज्ञापन
A traveler died due to deterioration in health under Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana
तीर्थयात्री की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत ओडिशा के धार्मिक स्थलों के दर्शन कर वापस लौट रहे एक तीर्थयात्री की मेडिकल सुविधा के अभाव में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक कन्हैया लाल पुरी जीपीएम जिले के लालपुर गांव के निवासी थे, जो अपनी पत्नी के साथ तीर्थयात्रा पर गए थे। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

विज्ञापन

दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना बुजुर्गों को धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने के लिए चलाई जा रही है, लेकिन जीपीएम जिले के लालपुर गांव निवासी कन्हैया लाल पुरी के लिए यह यात्रा उनकी अंतिम यात्रा बन गई। कन्हैया लाल अपनी पत्नी के साथ 24 तारीख को बिलासपुर से ओडिशा के पुरी, कोणार्क और भुवनेश्वर दर्शन के लिए रवाना हुए थे। वापसी के दौरान आज सुबह ट्रेन झारसुगुड़ा रोड रेलवे स्टेशन पहुंची, तभी कन्हैया लाल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। 

सहयोगी तीर्थयात्रियों ने रेलवे और संबंधित अधिकारियों को कई बार सूचना दी, लेकिन समय पर उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी। साथी यात्रियों के अनुसार, कन्हैया लाल की तबीयत अचानक खराब हुई और वे बदहवास हो गए। उन्हें झारसुगुड़ा रोड स्टेशन पर उतारा गया, जहां उनकी पत्नी भी उनके साथ थी। दो घंटे बीत जाने के बावजूद समुचित इलाज न मिलने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना से तीर्थयात्रियों में भारी आक्रोश है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर लालपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed