{"_id":"5c555ec9bdec22739c3fdfbd","slug":"a-suspected-maoist-woman-was-arrested-in-the-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में एक संदिग्ध नक्सली महिला ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में एक संदिग्ध नक्सली महिला ढेर
Sat, 02 Feb 2019 02:49 PM IST
अमित मंडल
भाषा, रायपुर
भाषा, रायपुर
Published by: अमित मंडल
Updated Sat, 02 Feb 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ शनिवार को मुठभेड़ में एक संदिग्ध महिला नक्सली मारी गई और एक घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। सुकमा के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि रायपुर से 450 किलोमीटर दूर पोलम्पल्ली पुलिस थाना क्षेत्र में रेंगायगुडा गांव के जंगलों में यह मुठभेड़ तड़के उस वक्त हुई जब सुरक्षा बलों का संयुक्त दल एक क्षेत्र से अभियान चलाकर लौट रहा था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जिला बल (डीएफ) का संयुक्त दस्ता पिडमल से अपने शिविर की ओर लौट रहा था तभी उन पर माओवादियों ने गोलियां चलाईं।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों ओर से गोलियां चली लेकिन संदिग्ध फरार हो गए। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान दो महिलाएं घायल अवस्था में मिलीं। उन्होंने सादे कपड़े पहने हुए थे। उनके नक्सली होने का संदेह है। उनके पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
शुक्ला ने बताया कि दोनों महिलाओं को दोरनपाल में सीआरपीएफ के फील्ड अस्पताल ले जाया गया जहां एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरी महिला की हालत स्थिर है। दोनों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।