{"_id":"68cbe454baebe9fe9a094ea7","slug":"a-speeding-truck-claimed-two-lives-in-wadrafnagar-the-driver-fled-with-the-vehicle-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर फिर दौड़ा मौत का पहिया: वाड्रफनगर में तेज रफ्तार ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां, ट्रक चालक वाहन लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर फिर दौड़ा मौत का पहिया: वाड्रफनगर में तेज रफ्तार ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां, ट्रक चालक वाहन लेकर फरार
Thu, 18 Sep 2025 04:22 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 18 Sep 2025 04:22 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर थाना क्षेत्र के मोरन चौक में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद डाला। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
वाड्रफनगर में तेज रफ्तार ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर थाना क्षेत्र के मोरन चौक में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद डाला। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान अंजनी गांव निवासी संतोष पटेल और उनके ससुर गिरजा शंकर पटेल के रूप में हुई है। दोनों किसी काम से वाड्रफनगर आ रहे थे।
हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात चालक की तलाश शुरू कर दी है।
लगातार हादसों से नाराज स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इलाके में स्पीड ब्रेकर बनाने और पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है। परिजनों ने दोषी चालक की तत्काल गिरफ्तारी और उचित मुआवजा देने की गुहार लगाई है।