फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A speeding trailer crushed a woman journalist in Raipur, driver absconding

रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने महिला पत्रकार को कुचला, चालक फरार

Fri, 19 Dec 2025 02:27 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 19 Dec 2025 02:27 PM IST
सार

राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में बीती शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें महिला पत्रकार गायत्री सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि सड़क पार करते समय उन्हें तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन
A speeding trailer crushed a woman journalist in Raipur, driver absconding
तेज रफ्तार ट्रेलर ने महिला पत्रकार को कुचला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में बीती शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें महिला पत्रकार गायत्री सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि सड़क पार करते समय उन्हें तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद उनका मोबाइल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसकी वजह से तुरंत संपर्क और मदद में भी दिक्कतें आईं।
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल सहायता पहुंचाई और चिकित्सा टीम की मदद से डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। तेलीबांधा थाना प्रभारी अविनाश सिंह के अनुसार हादसा अचानक हुआ और घायल पत्रकार की स्थिति फिलहाल नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने बताया है कि महिला पत्रकार के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। चोटों की गंभीरता को देखते हुए बड़ी सर्जरी की संभावना जताई जा रही है और डॉक्टर amputuation तक की आशंका से इंकार नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और फरार चालक की पहचान की कोशिश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही बड़ी वजह मानी जा रही है। मौजूद लोगों के अनुसार महिला पत्रकार सड़क पार कर रही थीं, तभी पीछे से तेज गति से आया ट्रेलर सीधे उनसे टकरा गया। राहगीरों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिंता में परिवार और मीडिया जगत
घटना के बाद परिवार, सहकर्मी और मीडिया संगठनों ने चिंता जताई है और पत्रकारों, विशेषकर महिला पत्रकारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। परिजन जल्द से जल्द आरोपी चालक की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed