फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A moving bike caught fire in Korba

CG: कोरबा में चलती बाइक में लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान; देखें वीडियो

Mon, 07 Apr 2025 01:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 07 Apr 2025 01:30 PM IST
सार

कोरबा में एक चलती बाइक में आग लग गई। बाइक सवार युवक ने कूदकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
A moving bike caught fire in Korba
बाइक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक युवक बाइक पर सवार होकर मां सर्वमंगला के मंदिर दर्शन करने जा रहा था। इस दौरान मंदिर से कुछ दूर पहले पर ही मुख्य मार्ग पर चलती बाइक में आग लग गई। किसी तरह युवक ने कूद कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते बा बाइक धूं-धूंकर जलने लगी। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोग खड़े हो गए।

विज्ञापन




वहां मौजूद कुछ लोग और दुकानदारों ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए रेत डालनी शुरू की। वहीं, कुछ दुकानदारों ने बाल्टी से पानी लाकर आकर पर डाला। सर्वमंगला मंदिर के बाहर नारियल दुकान के मालिक ने बताया कि युवक कोरबा की तरफ से आ रहा था। अचानक चलती बाइक में धुआं निकलता देख वह चलती गाड़ी से कूद गया। बाइक जलने लगी लगी थी। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed