फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A historic moment for Chhattisgarh cricket as Ayush Pandey gets a call-up to the India A team

छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक पल, आयुष पांडेय को इंडिया-ए टीम में मिला मौका

Sat, 06 Jun 2026 06:04 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 06 Jun 2026 06:04 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ क्रिकेट को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान दिलाने वाली खबर सामने आई है। प्रदेश के युवा बल्लेबाज आयुष पांडेय का चयन भारत-ए टीम में किया गया है। वे छत्तीसगढ़ के पहले क्रिकेटर बन गए हैं जिन्हें इंडिया-ए के लिए खेलने का अवसर मिला है।

विज्ञापन
A historic moment for Chhattisgarh cricket as Ayush Pandey gets a call-up to the India A team
आयुष पांडेय को इंडिया-ए टीम में मिला मौका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ क्रिकेट को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान दिलाने वाली खबर सामने आई है। प्रदेश के युवा बल्लेबाज आयुष पांडेय का चयन भारत-ए टीम में किया गया है। वे छत्तीसगढ़ के पहले क्रिकेटर बन गए हैं जिन्हें इंडिया-ए के लिए खेलने का अवसर मिला है। उनका चयन श्रीलंका-ए के खिलाफ होने वाली चार दिवसीय श्रृंखला के लिए हुआ है, जो 25 जून से 5 जुलाई के बीच आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


आयुष को टीम में ओपनर बल्लेबाज की भूमिका सौंपी गई है। घरेलू क्रिकेट में उनके लगातार शानदार प्रदर्शन का ही परिणाम है कि चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताया। पिछले कुछ वर्षों में रणजी ट्रॉफी और अन्य प्रमुख प्रतियोगिताओं में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन


अपनी इस उपलब्धि पर आयुष ने कहा कि विभिन्न घरेलू टूर्नामेंटों में मिले अनुभव और बड़े मुकाबलों में खेलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इंडिया-ए के लिए भी वे उसी लय को बरकरार रखेंगे और टीम के लिए अहम योगदान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायपुर की प्रतिष्ठित रियाज क्रिकेट अकादमी से क्रिकेट की शुरुआती शिक्षा लेने वाले आयुष ने बेहद कम उम्र में खेलना शुरू किया था। जूनियर क्रिकेट से लेकर रणजी ट्रॉफी तक का सफर उन्होंने लगातार मेहनत और अनुशासन के दम पर तय किया। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में समय-समय पर मिले प्रशिक्षण ने भी उनके खेल को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed