{"_id":"629f43cfa07bbc56d7227ca8","slug":"a-group-of-45-elephants-broke-into-5-groups-2-people-died-in-respective-encounters-with-elephants","type":"story","status":"publish","title_hn":"Elephant Attack: जशपुर में 45 हाथियों ने मचाई तबाही, पानी की तलाश में जंगल से बाहर निकले हाथी कर रहे हमले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Elephant Attack: जशपुर में 45 हाथियों ने मचाई तबाही, पानी की तलाश में जंगल से बाहर निकले हाथी कर रहे हमले
Tue, 07 Jun 2022 05:55 PM IST
Amit Mandal
एएनआई, जशपुर
एएनआई, जशपुर
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 07 Jun 2022 05:55 PM IST
सार
भीषण गर्मी के कारण हाथियों को जंगलों में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है और बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
हाथियों के हमले
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जशपुर में 45 हाथियों ने तबाही मचा दी है। हाथियों के हमले में कुछ लोगों की मौत हुई है। छत्तीसगढ़ के संसदीय सचिव ने कहा कि 45 हाथियों का एक समूह 5 समूहों में टूट गया। हमने नजर रखने के लिए तीन टीमें बनाई हैं। हमें बताया गया कि हाथियों के साथ मुठभेड़ में दो लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक की हाथी के हमले से मौत की पुष्टि हो गई है, दूसरे की पुष्टि की जा रही है।
विज्ञापन
डीएफओ जशपुर जितेंद्र उपाध्याय ने कहा, मैं लोगों से सतर्क रहने की अपील करता हूं। हाथियों को मत छेड़ें। घर के अंदर रहें, खासकर रात के समय। सुबह जल्दी बाहर जाने से बचें। भीषण गर्मी के कारण हाथियों को जंगलों में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है और बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन