{"_id":"678f80c7259c2f85160c00e9","slug":"a-friend-who-made-fun-of-his-hairstyle-was-stabbed-to-death-in-raipur-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: हेयर स्टाइल को लेकर उड़ाता था रोजाना मजाक, दोस्त ने अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: हेयर स्टाइल को लेकर उड़ाता था रोजाना मजाक, दोस्त ने अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट
Tue, 21 Jan 2025 04:41 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 21 Jan 2025 04:41 PM IST
सार
इस हत्या की वारदात से रायपुर एक बार फिर से थर्रा उठा है। दोस्त ने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल, एक दोस्त दूसरे दोस्त के मजाक से काफी परेशान हो चुका था। जिसके बाद चाकू से हमला कर दोस्त को मौत की सजा दे दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कहा जाता है कि मजाक एक हद तक बर्दाश्त की जा सकती है, हद से ज्यादा होने पर मजाक करने वाले को सजा भुगतनी पड़ती है। ठीक ऐसी ही एक घटना छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में घटी है। दो दोस्त हमेशा एक साथ रहते थे, स्कूल एक साथ जाते थे, एक बैंच में बैठते थे और एक साथ घूमते भी थे। पर एक दोस्त दूसरे दोस्त का हेयर स्टाइल को लेकर हमेशा मजाक उड़ाता था, जिसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ा। मजाक से गुस्साएं दोस्त ने उसके ही दोस्त पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।
इस हत्या की वारदात से रायपुर एक बार फिर से थर्रा उठा है। दोस्त ने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल, एक दोस्त दूसरे दोस्त के मजाक से काफी परेशान हो चुका था। जिसके बाद चाकू से हमला कर दोस्त को मौत की सजा दे दी। दोनों 9वीं कक्षा के छात्र बताए जा रहे हैं। दोनों अच्छे स्कूली दोस्त थे।
मिली जानकारी के अनुसार, 9वीं कक्षा में पढ़ने वाला दो छात्र अक्सर एक साथ ही स्कूल जाते है। इस दौरान दोनों के बीच हेयर स्टाइल को लेकर कई बार नोक-झोंक हो जाती थी। बार-बार एक ही चीज को लेकर मजाक बनाना एक छात्र को इतनी चुभ गई कि उसने अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
आरोपी दोस्त ने अपने ही नाबालिग दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद घायल नाबालिग को इलाज के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।