{"_id":"6aa67ca4b7101939ae076c9c","slug":"a-dispute-erupted-over-allegations-of-molestation-of-his-wife-a-young-man-was-beaten-to-death-the-police-sol-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से छेड़छाड़ के आरोप पर भड़का विवाद: युवक की पीट-पीटकर हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने सुलझाई मौत की गुत्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से छेड़छाड़ के आरोप पर भड़का विवाद: युवक की पीट-पीटकर हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने सुलझाई मौत की गुत्थी
Sun, 13 Sep 2026 04:09 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 13 Sep 2026 04:09 PM IST
सार
महासमुंद में परदेशी यादव की मौत का राज 48 घंटे में खुला। पुलिस के मुताबिक शराब पीने के दौरान विवाद के बाद मारपीट हुई, जिसमें युवक की मौत हो गई। मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हुए।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र की भंवरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम बड़े साजापाली में परदेशी यादव की मौत के मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। शुरुआती तौर पर मामला संदिग्ध नजर आने के बाद पुलिस ने जांच तेज की और फोरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल का निरीक्षण किया।
शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद बढ़ा शक
अस्पताल से मिले मेमो के बाद पुलिस ने मृतक के शरीर की जांच की, जिसमें चोट के निशान पाए गए। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की आशंका सामने आने पर पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना से पहले तीन लोग एक साथ शराब का सेवन कर रहे थे।
पत्नी से कथित छेड़छाड़ को लेकर हुआ विवाद
पुलिस के मुताबिक शराब पीने के दौरान मृतक परदेशी यादव और आरोपी मनोहर कोसरिया के बीच उसकी पत्नी से कथित छेड़छाड़ को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोप है कि मनोहर ने परदेशी के साथ हाथ-मुक्कों और लात से मारपीट की। मारपीट में परदेशी गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। इसके बाद मनोहर कोसरिया और भानूप्रताप लहरे उसे मोटरसाइकिल से अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पूछताछ में मारपीट की बात स्वीकार करने का दावा
पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने परदेशी के साथ मारपीट करने की बात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने खून लगे कपड़े और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
दोनों आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए
मामले में पुलिस ने मनोहर कोसरिया और भानूप्रताप लहरे को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और पूछताछ से मिले तथ्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।