{"_id":"6a5764deb2338f6dbc084b4e","slug":"a-big-gift-for-tendu-leaf-collectors-rs-16-37-crore-transferred-to-the-accounts-of-over-33-000-beneficiaries-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: तेन्दूपत्ता संग्राहकों को बड़ी सौगात, 33 हजार से अधिक हितग्राहियों के खातों में पहुंचे 16.37 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: तेन्दूपत्ता संग्राहकों को बड़ी सौगात, 33 हजार से अधिक हितग्राहियों के खातों में पहुंचे 16.37 करोड़ रुपये
Wed, 15 Jul 2026 04:16 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 15 Jul 2026 04:16 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ सरकार ने तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए जशपुर जिले के हजारों वनाश्रित परिवारों को संग्रहण पारिश्रमिक और प्रोत्साहन राशि का ऑनलाइन भुगतान किया है।
विज्ञापन
तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली करोड़ों रुपये की संग्रहण एवं प्रोत्साहन राशि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ सरकार ने तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए जशपुर जिले के हजारों वनाश्रित परिवारों को संग्रहण पारिश्रमिक और प्रोत्साहन राशि का ऑनलाइन भुगतान किया है। जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन, जशपुरनगर के माध्यम से यह राशि सीधे संग्राहकों के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई।
वर्ष 2026 के तेन्दूपत्ता संग्रहण सत्र में जिले की 24 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों से जुड़े 33,968 संग्राहकों को 16 करोड़ 37 लाख 17 हजार 680 रुपये से अधिक की संग्रहण पारिश्रमिक राशि ऑनलाइन दी गई। इससे संग्राहकों को समय पर भुगतान मिलने के साथ पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और बिचौलिया-मुक्त बनी है।
वहीं वर्ष 2023 के संग्रहण पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के तहत लाभ में रही चार समितियों के 7,210 संग्राहकों के बैंक खातों में 27 लाख 76 हजार 686 रुपये की बोनस राशि भी सीधे जमा की गई। इससे तेन्दूपत्ता संग्राहकों की आय में अतिरिक्त बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
राज्य सरकार द्वारा तेन्दूपत्ता संग्रहण की दर बढ़ाकर 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा किए जाने और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी वनाश्रित परिवारों को मिल रहा है। इससे ग्रामीण और वन क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ आजीविका के नए अवसर भी बढ़े हैं।
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन ने संग्राहकों से आगामी संग्रहण सत्र में भी गुणवत्तापूर्ण तेन्दूपत्ता संग्रहण करने तथा शासन की विभिन्न वनोपज हितग्राही योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने की अपील की है।