फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   a belzium couple love for india

विदेशी दंपत्ति का भारतीय प्रेम, जानकर हो जाएंगे हैरान

Thu, 05 Feb 2015 02:37 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला Updated Thu, 05 Feb 2015 02:37 PM IST
विज्ञापन
a belzium couple love for india

कोई शख्स भारतीय संस्कृति का इतना कायल हो सकता है कि पिछले दस साल से हर बार बेल्जियम से भारत आ कर साइकिल से भारत भ्रमण करता है। जी हां दस साल पहले बेल्जियम से भारत भ्रमण को निकला एक बेल्जियम दंपत्ति भारतीय संस्कृति का इतना मुरीद हो गया कि तब से अब तक हर साल दोनों साइकिल से भारत यात्रा करते हैं।

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ समाचार के मुताबिक पंद्रह हजार किमी का सफर तय कर यह दंपत्ति छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुरुर गांव पहुंचे। इन विदेशी दंपत्तियों को देख इलाके के लोग अचंभित रह गए। और उन्हें देखने के लिए इलाके के लोगों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन


53 वर्षीय डेनियल और उनकी पत्नी का कहना है कि वे पिछले दस साल से हर साल भारत यात्रा पर आ रहे हैं। उन्हें भारतीय संस्कृति ने बहुत प्रभावित किया है। पहली बार जब भारत आए तो यहां की संस्कृति और लोगों ने उनका दिल जीत लिया तो वहीं भारत के लोगों से मिलकर बहुत आत्मीयता महसूस हुई। उन्होंने मन बनाया कि अब हर साल वे भारत यात्रा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दंपत्तियों ने बताया कि वे अब तक भारत में 15 हजार किमी की यात्रा कर चुके हैं, वे हर दिन करीब 80 से और 100 किमी तक साइकिल से यात्रा करते हैं। दोनों दंपत्तियों ने तीन जनवरी को बेल्जियम से कोलकाता पहुंच यहां से अपनी भारत यात्रा शुरू की।15 हजार किमी का सफर तय कर दोनों छत्तीसगढ़ के गुरूर पहुंचे और अब यहां से वे अपने यात्रा के अगले पड़ाव अहमदाबाद के लिए रवाना हुए।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed