{"_id":"59a350044f1c1b04118b4b95","slug":"9-naxalites-surrender-at-dantewada-district-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में लाखों तक के इनामी 9 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में लाखों तक के इनामी 9 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
एजेंसी/रायपुर
Updated Mon, 28 Aug 2017 04:34 AM IST
विज्ञापन
नक्सली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रविवार को 9 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से छह के सिर पर लाखों रुपये का इनाम था। पुलिस उप महानिरीक्षक पी सुंदरराज ने कहा कि इन लोगों ने माओवादियों की खोखली विचारधारा और उनकी गलत नीतियों से हताश होने का हवाला दिया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों को राज्य की नीति के मुताबिक पुनर्वास नीति की सुविधाएं मिलेंगी। पुलिस उपमहानिरीक्षक ने कहा कि नंदा बार्से के सिर पर 5 लाख रुपये का इनाम था। वह खतरनाक माओवादी कमांडर गणेश उडके के गनमैन के तौर पर सेवा दे रहा था।
विज्ञापन
पढ़ेंः- छत्तीसगढ़ में गुफा से 77 तीर बमों समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
विज्ञापन
2014 में सुकमा जिले के थाकावाडा और कासालपाडा समेत कई अहम माओवादी हमलों में बार्से का कथित तौर पर हाथ था। इस हमले में क्रमश: 15 सुरक्षा बल और सीआरपीएफ के 14 जवान मारे गए थे। दो अन्य नक्सली सुक्का मादकाम (19) और भीमा पोडियामी (21) के सिर भी 8-8 लाख रुपये का इनमा था।
ये दोनों इस साल अप्रैल में सीआरपीएफ पेट्रोलिंग टीम पर हमले से जुड़े थे। इस हमले में 25 अर्द्धसैनिक कर्मी मारे गए थे। इन तीनों के अलावा 21 वर्षीय बामन कुनजाम, 21 वर्षीय बुधराम सोढी, 24 वर्षीय हिंगा, 21 वर्षीय सुदरु, 26 वर्षीय सहदेव और 20 वर्षीय महिला कोसी मनदावी ने भी आत्मसमर्पण कर दिया।
पढ़ेंः- छत्तीसगढ़ के सुकमा में सेना की मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर
कुनजाम और सोढी के सिर पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था जबकि हिंगा के सिर पर 3 लाख रुपये का इनाम था। आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को 10000 रुपये की तुरंत वित्तीय सहायता मुहैया कराई गई।