{"_id":"c67d55aa6cd9bdadc78ebc9c3ba1ee8f","slug":"9-killed-as-bus-accident-in-chhattisgarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ः पुल की रैलिंग तोड़ नाले में गिरी बस, नौ की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ः पुल की रैलिंग तोड़ नाले में गिरी बस, नौ की मौत
टीम डिजिटल / अमर उजाला
Updated Mon, 16 Mar 2015 05:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक यात्री बस दुघर्टनाग्रस्त हो गई। जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिएअस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे में मरने वालों में तीन महिला और एक बच्चा भी शामिल है।
विज्ञापन
पुलिस जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह सुरगुजा से कोरबा जा रही एक यात्री बस रास्ते में मोगरा चौकी के अंतर्गत मदनपुर के समीप रैलिंग तोड़ कर नाले में जा गिरी गई। हादसे में मौके पर ही नौ लोगों की मौत हो गई। जबकि छह अन्य यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन
कोरबा के एएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि प्राइमरी जांच के आधार पर पता चला है कि रेध नाला के समीप बस चालक ने बस से अचानक नियंत्रण खोया और बस रेलिंग तोड़ते हुए नाले में गिर गई। बस में कुल 32 यात्री सवार थे। घायलों को कोरबा के नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। एएसपी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन