फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   8 youth and one organization honored on National Youth Day CMvishnudeo sai gave Chhattisgarh Yuva Ratna Samman

CG News: राष्ट्रीय युवा दिवस पर 8 युवा और एक संगठन सम्मानित, मुख्यमंत्री ने दिया 'छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान'

Tue, 13 Jan 2026 12:13 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 13 Jan 2026 12:13 PM IST
सार

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रदेश के आठ युवाओं और एक सामाजिक संगठन को छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान से नवाजा गया।

विज्ञापन
8 youth and one organization honored on National Youth Day CMvishnudeo sai gave Chhattisgarh Yuva Ratna Samman
मुख्यमंत्री ने दिया 'छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रदेश के आठ युवाओं और एक सामाजिक संगठन को छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान से नवाजा गया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा नवीन विश्राम भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवाओं को सम्मानित करते हुए उन्हें दृढ़ इच्छाशक्ति, परिश्रम और समर्पण के साथ अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने कम उम्र में ही भारत की सांस्कृतिक शक्ति को पूरी दुनिया के सामने स्थापित किया। युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत युवाओं का देश है और छत्तीसगढ़ की युवा प्रतिभाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। सरकार का प्रयास है कि इन प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए मंच और प्रोत्साहन मिले।
विज्ञापन


कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं खेल और युवा कल्याण मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। युवा रत्न सम्मान के लिए आए आवेदनों से यह स्पष्ट हुआ है कि प्रदेश के युवा समाज सेवा, शिक्षा, खेल, नवाचार, साहित्य और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में पहली बार इस सम्मान के माध्यम से व्यक्तिगत क्षमता विकास और समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले युवाओं को पहचान दी गई है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव ने स्वागत भाषण में बताया कि बड़ी संख्या में योग्य आवेदनों में से विभिन्न क्षेत्रों से एक-एक नाम का चयन करना चुनौतीपूर्ण था। इस सम्मान का उद्देश्य युवाओं के कार्यों को पहचान देना और अन्य युवाओं को प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित इस समारोह में बेमेतरा के एस्ट्रोफिजिक्स क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले पीयूष जायसवाल, कांकेर की सामाजिक कार्यकर्ता शिल्पा साहू, सरगुजा के साहित्यकार अमित यादव, महासमुंद की नवाचार क्षेत्र की मृणाल विदानी, दुर्ग की शिक्षाविद परिधि शर्मा को सम्मानित किया गया।


इसके अलावा बिलासपुर की अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी को खेल के क्षेत्र में, कवर्धा के सचिन कुनहरे को कला एवं संस्कृति में और आरू साहू को लोककला में उत्कृष्ट योगदान के लिए युवा रत्न सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही स्वास्थ्य, पर्यावरण, स्वच्छता, साक्षरता, महिला उत्थान, नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली धमतरी जिले की युवा स्टार सेवा समिति, खुरतुली को भी छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष, रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष सहित विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed