{"_id":"69b517208726cf874c021ee8","slug":"700-vacancies-available-in-chhattisgarh-government-colleges-from-assistant-professor-to-librarian-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG college recruitment: छत्तीसगढ़ के सरकारी कॉलेजों में निकले 700 पद, सहायक प्राध्यापक से ग्रंथपाल तक भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG college recruitment: छत्तीसगढ़ के सरकारी कॉलेजों में निकले 700 पद, सहायक प्राध्यापक से ग्रंथपाल तक भर्ती
Sat, 14 Mar 2026 01:38 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:38 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सहायक प्राध्यापक, ग्रंथपाल और क्रीड़ा अधिकारी सहित कुल 700 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सहायक प्राध्यापक, ग्रंथपाल और क्रीड़ा अधिकारी सहित कुल 700 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर की गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने इन पदों पर भर्ती के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग को भेज दी है। आयोग द्वारा प्रशासनिक और तकनीकी प्रक्रिया पूरी करने के बाद भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा।
राज्य के शासकीय महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक के कुल 625 पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा 50 पद ग्रंथपाल और 25 पद क्रीड़ा अधिकारी के लिए निर्धारित किए गए हैं। सहायक प्राध्यापक के पदों में हिन्दी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र, भौतिक शास्त्र, गणित, रसायन शास्त्र, वनस्पति शास्त्र और प्राणीशास्त्र विषयों के 50-50 पद शामिल हैं। वहीं अर्थशास्त्र, इतिहास और भूगोल के 25-25 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा वाणिज्य के 75, कम्प्यूटर एप्लीकेशन के 15 और विधि के 10 पदों पर भी भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया के लिए राज्य सरकार के प्रचलित नियमों के अनुसार आरक्षण रोस्टर और विषयवार रिक्तियों का निर्धारण कर लिया है। पदों का विस्तृत रोस्टर ब्रेक-अप तैयार कर आयोग को भेजा जा चुका है। इन पदों पर नियुक्ति से राज्य के शासकीय महाविद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इससे विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञ शिक्षकों का लाभ मिलेगा और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।
फिलहाल कॉलेजों में पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए विभाग द्वारा अतिथि प्राध्यापकों की नियुक्ति की व्यवस्था की गई है। इनमें कई शिक्षक पीएचडी डिग्रीधारी हैं और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के अनुरूप शिक्षण कार्य कर रहे हैं।