फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   650 kg of fake cheese being manufactured at a plywood factory? A consignment being transported to Odisha was s

छत्तीसगढ़: प्लाईवुड फैक्टरी में बन रहा था 650 किलो नकली पनीर? ओडिशा भेजी जा रही खेप रास्ते में जब्त

Fri, 11 Sep 2026 06:00 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 11 Sep 2026 06:00 PM IST
सार

रायपुर में खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जोरा मॉल के पास 650 किलो संदिग्ध नकली पनीर से भरी पिकअप जब्त की है। बताया जा रहा है कि यह खेप बीरगांव की एक प्लाईवुड फैक्टरी से ओडिशा भेजी जा रही थी।

विज्ञापन
650 kg of fake cheese being manufactured at a plywood factory? A consignment being transported to Odisha was s
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने जोरा मॉल के पास कार्रवाई करते हुए 650 किलोग्राम प्रतिबंधित एनालॉग यानी नकली पनीर से भरी एक पिकअप गाड़ी को पकड़ा। यह खेप बीरगांव स्थित प्लाईवुड फैक्टरी से ओडिशा भेजी जा रही थी। अधिकारियों को मुखबिर से सूचना मिलते ही टीम ने वाहन को रोककर जांच की और बिना आवश्यक दस्तावेज के ले जाए जा रहे पनीर को जब्त कर लिया।
विज्ञापन


प्राथमिक जानकारी के मुताबिक बीरगांव में पंछी डोर्स एंड प्लाईवुड फैक्टरी संचालित हो रही है। विभाग को सूचना मिली थी कि इस फैक्टरी के भीतर अंशु बंसल द्वारा सांवरिया सेठ मिल्क एंड प्रोडक्ट के नाम से नकली पनीर तैयार किया जा रहा था। मंगलवार शाम करीब 7 बजे फैक्टरी से 650 किलोग्राम पनीर पिकअप वाहन में लोड करके ओडिशा के लिए रवाना किया गया। जैसे ही गाड़ी फैक्टरी से बाहर निकली, मुखबिर ने खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी।
विज्ञापन


जांच के लिए लैब भेजे गए सैंपल
सूचना मिलते ही खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने टीम का गठन करके कार्रवाई शुरू की। टीम ने जोरा मॉल के पास पिकअप वाहन को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान गाड़ी में 650 किलोग्राम पनीर मिला। जब अधिकारियों ने ड्राइवर से दस्तावेज मांगे, तो उसके पास आवश्यक कागजात नहीं मिले। इसके बाद विभाग ने जब्त पनीर का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया है। एक-दो दिन में जांच रिपोर्ट आने की उम्मीद है। फिलहाल विभाग फैक्टरी में पनीर निर्माण और सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed