{"_id":"642bf2917acc60aeb30effb5","slug":"649-people-including-322-women-selected-for-haj-from-chhattisgarh-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ से हज के लिए 649 का चयन: रायपुर में रेंडम डिजीटिल सिलेक्शन, सात अप्रैल तक जमा करनी होगी पहली किश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ से हज के लिए 649 का चयन: रायपुर में रेंडम डिजीटिल सिलेक्शन, सात अप्रैल तक जमा करनी होगी पहली किश्त
Tue, 04 Apr 2023 03:19 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 04 Apr 2023 03:19 PM IST
सार
हज 2023 के लिए आवेदन किए हज यात्रियों का सेंट्रलाइज्ड मोड पर रेंडम डिजिटल सिलेक्शन 31 मार्च को किया गया है। हज 2023 के लिए राज्य से 1232 आवेदकों ने आवेदन किया है। इसमें 628 पुरुष और 604 महिलाएं है।
विज्ञापन
कबीरधाम और बेमेतरा से भी हज यात्रा पर जाने के लिए लोगों का चयन हुआ है।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हज यात्रा 2023 के लिए छत्तीसगढ़ को कुल 649 सीटों का आबंटन हज कमेटी ऑफ इंडिया ने किया है। इसके लिए रायपुर में आवेदकों का रेंडम डिजिटल सिलेक्शन किया गया। इसमें कबीरधाम और बेमेतरा जिले के हज यात्री भी शामिल है। ओवरऑल चयन सूची में पूरे प्रदेश से 327 पुरुष व 322 महिलाएं शामिल हैं। चयनित हज यात्रियों की सूची हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट hajcommittee.gov.in और राज्य हज कमेटी की वेब साइट www.cgstate.gov.in/web/haj-committee पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
हज 2023 के लिए आवेदन किए हज यात्रियों का सेंट्रलाइज्ड मोड पर रेंडम डिजिटल सिलेक्शन 31 मार्च को किया गया है। हज 2023 के लिए राज्य से 1232 आवेदकों ने आवेदन किया है। इसमें 628 पुरुष और 604 महिलाएं है। दूसरी ओर सूची में नाम आने के बाद अब यात्रा की पहली किश्त राशि 81 हजार 800 रुपये प्रति हाजी 7 अप्रैल तक जमा किए जाएंगे। पहली किश्त की राशि ऑनलाइन जमा की जाएगी।
विज्ञापन
राशि जमा करने के बाद उसकी पे-स्लिप, मेडिकल सर्टिफिकेट, हज आवेदन फॉर्म समेत सहपत्र और पासपोर्ट 10 अप्रैल तक कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी, रायपुर में जमा करना होगा। पे-स्लिप और मेडिकल सर्टिफिकेट का प्रारूप हज कमेटी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी रायपुर के फोन नंबर 0771-4266646 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन