{"_id":"5be13f13bdec226eee1b7b84","slug":"62-naxals-with-51-country-made-weapons-have-surrendered-in-narayanpur-on-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: 62 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 51 हथियार भी सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: 62 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 51 हथियार भी सौंपे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
62 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
- फोटो : ANI
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 62 नक्सलियों ने 51 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया है। सभी नक्सलियों ने बस्तर के आईजी विवेकानंद सिन्हा और नारायणपुर के एसपी जीतेंद्र शुक्ला के सामने आत्मसमर्पण किया।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
जानकारी के मुताबिक आत्मसमर्पण के बाद नक्सलियों ने कहा कि हमने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय खो दिया है, अब मुख्यधारा से जुड़कर काम करना चाहते हैं। बता दें राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों का नक्सलियों ने बहिष्कार किया है। विरोध करते हुए उन्होंने पर्चे फाड़े और बैनर लगाए।Narayanpur: 62 naxals with 51 country made weapons have surrendered before Bastar IG Vivekanand Sinha & Narayanpur SP Jitendra Shukla today. #Chhattisgarh pic.twitter.com/QAuI70oEiO
— ANI (@ANI) November 6, 2018
वहीं ये भी कहा जा रहा है कि जिन दो ग्रामीणों को नक्सलियों ने बीजापुर के गंगालुर से अगवा किया था उनमें से एक की हत्या कर दी है। जबकि दूसरे ग्रामीण को मारपीट कर छोड़ दिया है। फिलहाल नक्सलियों ने ग्रामीणों के साथ ये सब किया है या नहीं, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।
विरोध कर भाजपा को हटाने की बात कही
नक्सलियों ने विधानसभा चुनावों का विरोध करते हुए बीजापुर के भोपालपटनम ब्लॉक में पोस्टर लगाए। पोस्टरों में उन्होंने भाजपा को हटाने की बात कही है। इसके साथ ही नक्सलियों ने राजनीतिक प्रत्याशियों के पोस्टर पर क्रॉस का निशान भी लगाया है और कहा है कि जो भी वोट मांगने आए उसे मार भगाओ।