{"_id":"67f26136277437eae8073b19","slug":"6-friends-beat-up-a-girl-because-of-her-boyfriend-fashion-designer-accuses-them-of-stabbing-and-robbery-in-ra-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉयफ्रेंड के चक्कर में 6 सहेलियों ने की युवती की पिटाई: फैशन डिजाइनर ने लगाया चाकूबाजी और लुट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉयफ्रेंड के चक्कर में 6 सहेलियों ने की युवती की पिटाई: फैशन डिजाइनर ने लगाया चाकूबाजी और लुट का आरोप
Sun, 06 Apr 2025 04:40 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 06 Apr 2025 04:40 PM IST
सार
राजधानी रायपुर में एक युवती के साथ छह सहेलियों ने मिलकर मारपीट की है। मारपीट की वजह बॉयफ्रेंड को बताया जा रहा है। पीड़िता ने उन छह सहेलियों पर मारपीट और लुट का आरोप लगाया है। सात सालों से एक साथ किराये के मकान में रहती थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी रायपुर में एक युवती के साथ छह सहेलियों ने मिलकर मारपीट की है। मारपीट की वजह बॉयफ्रेंड को बताया जा रहा है। पीड़िता ने उन छह सहेलियों पर मारपीट और लुट का आरोप लगाया है। सात सालों से एक साथ किराये के मकान में रहती थी। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हैं। पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र के भावना नगर की है।
मिली जानकारी के अनुसार, ओडिशा के बलांगीर की रहने वाली रहनुमा नाजिर पिछले सात साल से रायपुर के भावना नगर में किराये के मकान में रहकर फैशन डिजाइनिंग का काम कर रही है। पीड़िता ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि वह अलिशा राजपूत, अलिशा मेहता, दिव्या धुरेजा, मंजू द्विवेदी, कोमल जैन और रानी साहू के साथ रहती है। तीन अप्रैल की शाम जब वह बाथरूम में नहा रही थी, उसी दौरान कोमल जैन समेत सभी युवतियां घर में घुस गईं और दरवाजा तोड़कर अंदर आईं।
दिव्या धुरेजा ने बाथरूम का दरवाजा लात मारकर खोला और जबरन बाल पकड़कर बाहर खींच लिया। फिर सभी ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और गले से सोने की चेन छीन ली। इस दौरान पीड़िता का मोबाइल भी तोड़ दिया गया और घर में रखी पांच अंगूठियां, एक सोने की चेन, 30 हजार नकद और एक आइफोन भी चोरी कर लिया गया। घटना के समय घर में मौजूद सहेली चंचल आहूजा ने विरोध किया तो उसे भी धक्का दे दिया गया।
विज्ञापन
बॉयफ्रेंड के चक्कर में पिटाई की चर्चा
मिली जानकारी के मुताबिक विवाद बायफ्रेंड के चक्कर में हुई है। लड़कियों का आपस में युवक को लेकर विवाद था। इनमें से एक लड़की का युवक से ब्रेकअप हो चुका है, लेकिन उसके बावजूद युवक की पर्सनल लाइफ में दखल अंदाजी को लेकर विवाद हुआ।