छत्तीसगढ़: गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में 477 सीटें खाली, 8 सितंबर को मौके पर काउंसलिंग और तुरंत दाखिला
गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में सीयूईटी-यूजी 2026 के तहत प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी 27 पाठ्यक्रमों में 477 सीटें खाली बची हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन इन रिक्त सीटों पर 8 सितंबर को काउंसलिंग के जरिये दाखिला देगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्वविद्यालय में सबसे अधिक 49 सीटें बीबीए पाठ्यक्रम में खाली हैं। इसके अलावा रूरल टेक्नोलॉजी में 41, बॉटनी में 38 और बीएससी एंथ्रोपोलॉजी में 35 सीटें रिक्त हैं। कला तथा सामाजिक विज्ञान संकाय के तहत एंथ्रोपोलॉजी ऑनर्स में 21, इकनॉमिक्स में आठ, इंग्लिश में चार, हिंदी में 27, हिस्ट्री में 11, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में 19, पॉलिटिकल साइंस में एक और बीएसडब्ल्यू ऑनर्स में 18 सीटें खाली हैं।
विज्ञान वर्ग में बायोटेक्नोलॉजी में 17, केमिस्ट्री में 22, कंप्यूटर साइंस में दो, मैथमेटिक्स में दो, इलेक्ट्रॉनिक्स में 29, फिजिक्स में नौ, जूलॉजी में 16, फॉरेंसिक साइंस में 22 और फॉरेस्ट्री में 13 सीटें बची हैं।
विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव (एकेडमिक) टीपी सिंह के अनुसार, रिक्त सीटों पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग समेत लागू आरक्षण रोस्टर के तहत प्रवेश मिलेगा। यदि 8 सितंबर तक कोई प्रवेशित विद्यार्थी अपना दाखिला रद्द कराता है, तो उस सीट को भी खाली माना जाएगा। प्रशासन उसी दिन उपस्थित अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर ऐसी सीटों पर भी प्रवेश देगा।
व्यावसायिक और विधि संकाय के तहत बीफार्मा तथा डीफार्मा में एक-एक सीट रिक्त है। इसके अलावा बीकॉम ऑनर्स में 10, पांच वर्षीय एकीकृत बीए-एलएलबी में 26, पांच वर्षीय एकीकृत बीकॉम-एलएलबी में 17 और बीसीए में 18 सीटें खाली हैं।