फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   421 people entered in CG BJP, these veteran leaders of tribal society joined bjp

CG: एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार 421 लोगों ने बीजेपी में किया प्रवेश, आदिवासी समाज के ये दिग्गज नेता हुए शामिल

Mon, 05 Jun 2023 06:02 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 05 Jun 2023 06:02 PM IST
सार

बीजेपी में प्रवेश करने वालों में आदिवासी समाज में पकड़ रखने वाले राजनीतिक, सामाजिक संगठनों की दमदार हस्तियां शामिल हैं। वैश्य समाज के 44 लोगों ने भाजपा प्रवेश किया है। वहीं आदिवासी और अन्य समाज के 377 लोगों ने भाजपा का दामन थामा।

विज्ञापन
421 people entered in CG BJP, these veteran leaders of tribal society joined bjp
भाजपा में प्रवेश करते गोंडवाना समाज के कार्यकर्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ बीजेपी की रीति-नीति से प्रभावित होकर एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार आज सोमवार को कई क्षेत्रों के 421 विशिष्ट लोगों ने पार्टी में प्रवेश किया। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुए समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री और प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, वरिष्ठ नेता महावीर राठौर की मौजूदगी में इन लोगों ने बीजेपी में प्रवेश किया।  

विज्ञापन

बीजेपी में प्रवेश करने वालों में आदिवासी समाज में पकड़ रखने वाले राजनीतिक, सामाजिक संगठनों की दमदार हस्तियां शामिल हैं। वैश्य समाज के 44 लोगों ने भाजपा प्रवेश किया है। वहीं आदिवासी और अन्य समाज के 377 लोगों ने भाजपा का दामन थामा। इनमें गोंडवाना गोंड महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन मंत्री विकेश कुमार हिचामी, गोंडवाना समाज युवा प्रभाव बस्तर संभाग के संरक्षक भूपेंद्र दर्रो, गोंडवाना समाज कांकेर  क्षेत्रीय अध्यक्ष विष्णु कावड़े, गोंडवाना समाज कांकेर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मण्डावी, सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग कांकेर ब्लॉक उपाध्यक्ष चंद्रशेखर मंडावी, गोंडवाना समाज धनेलीकन्हार क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र मरकाम, सेवानिवृत्त एसडीएम पृथ्वीराज निर्मल शामिल हैं। वैश्य समाज की समाजसेवी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष कान्यकुब्ज वैश्य राष्ट्रीय महासभा वैवाहिक कार्यक्रम अध्यक्ष बरखा सूरज गुप्ता और उनके साथी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन मंत्री मनोज गुप्ता शामिल हैं।
विज्ञापन




इससे पहले पद्मश्री अनुज शर्मा समेत 450 लोगों ने किया था बीजेपी में प्रवेश
बीते गुरुवार को छत्तीसगढ़ की जानी-मानी हस्तियों ने करीब साढ़े चार सौ साथियों-प्रशंसकों के साथ भाजपा प्रवेश किया था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने सभी नए लोगो का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन का स्पष्ट संकेत मिल गया है। प्रदेश में कांग्रेस और उसकी सरकार की विदाई का मुहूर्त निकल गया है। जनता कांग्रेसी कुशासन और भ्रष्टाचार से पूरी तरह त्रस्त है। भाजपा पर भरोसा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बीजेपी ने बस्तर से अंधेरा दूर किया: रमन सिंह
इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज भाजपा के लिए  ऐतिहासिक दिन है। गोंडवाना समाज के प्रमुख लोग भाजपा में आए हैं। आज आप उस पार्टी के सदस्य बने हैं, जिसके 18 करोड़ सदस्य हैं। आज आप उस पार्टी के सदस्य बने हैं, जिसके महान नेता अटल बिहारी वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश को बनाया। बस्तर में परिवर्तन का नेतृत्व करने वाले आप सब मेरे सामने बैठे हैं। भाजपा ने बस्तर से अंधेरा दूर करने का काम किया है। तेंदूपता के लिए नीति बनाने का काम, सड़क बनाने का काम, बस्तर को एजुकेशन हब बनाने का काम भाजपा ने किया। भूपेश बघेल की सरकार ने बस्तर का केवल शोषण किया है। कांग्रेस सरकार केवल घोटाले कर रही है। मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हैं। गोंडवाना गोंड महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन मंत्री रहे विकेश हिचामी ने कहा कि कांग्रेस ने आदवासियों को केवल ठगा है। भाजपा ने आदिवासी समाज की महिला को राष्ट्रपति पद तक पहुंचाया। भाजपा ही सबका विकास करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed