फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   4 children died in cg

बाढ़ ने रोका रास्ता, इंतजार करते 4 बीमार बच्चों की मौत

Mon, 19 Aug 2013 02:37 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 19 Aug 2013 02:37 PM IST
विज्ञापन
4 children died in cg

छत्तीसगढ़ में बाढ़ के कहर ने चार बच्चों की जान ले ली। कोयलीबेड़ा के मिण्डी गांव में चार बच्चों की बीमारी से मौत हो गई, क्योंकि बाढ़ के कारण स्वास्थ्य अमला वहां तक पहुंच नहीं पाया।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में बरसात ने जीना मुहाल कर दिया है। पिछले दो दिनों से सूबे में जो बारिश हो रही है, उसने चैन नहीं लेने दिया। बस्तर में तो यह कुछ ज्यादा ही बड़ी आफत के रूप में दिख रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को जब स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां पहुंची, तो हालात गंभीर थे। कई लोग बीमार थे। मेढकी नदी की बाढ़ के कारण वे वहां पहुंच नहीं पा रहे थे।

प्रशासन का दावा है कि अब सबकुछ सामान्य है। बीमार लोगों को दवाइयां दे दी गई हैं। कलेक्टर अलरमेल मंगई डी ने कहा कि मौतों की सूचना मिली है। जांच अधिकारी भेजा गया है। रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर, रायगढ़ जिलों में भी अच्छी बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बीजापुर में मकान ढहा, पति-पत्नी की मौत
बीजापुर में बारिश के चलते जिला मुख्यालय का सड़क संपर्क कट गया है। मिंगाचल नदी के पुल पर पानी 10 फीट ऊपर बह रहा था। पेद्दापारा में शनिवार की रात मकान ढहने से कुडिय़म मूरा और उसकी पत्नी कुडिय़म सुकली की मौत हो गई। तालपेयरू नदी, धनोरा नाला, गुमला नदी, बेरूदी नदी और पोंजेर नाले उफान पर होने के चलते आवागमन ठप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed