फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   319 quintals paddy seized from two places in Gaurela Pendra Marwahi

GPM News: दो जगहों से 319 क्विंटल धान जब्त, अवैध भंडारण और स्टॉक पर प्रशासन की कड़ी नजर

Thu, 23 Nov 2023 08:32 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Thu, 23 Nov 2023 08:32 PM IST
सार

अवैध रूप से धान के भंडारण एवं परिवहन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। गौरेला पेंड्रा मरवाही में  दो जगहों से कुल 319 क्विंटल धान जब्त किया है।

विज्ञापन
319 quintals paddy seized from two places in Gaurela Pendra Marwahi
धान जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक अक्टूबर से प्रदेश भर में समर्थन मूल्य पर धान की खरीद शुरू हो गई है। किसानों से धान खरीदी के साथ ही धान का अवैध भंडारण भी हो रहा है। वहीं, अवैध रूप से धान के भंडारण एवं परिवहन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। गौरेला पेंड्रा मरवाही कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया के निर्देशानुसार, खाद्य निरीक्षक जितेंद्र वासुदेव, आशीष पांडे और मंडी सचिव ध्रुवकुमार कैवर्त के संयुक्त दल द्वारा निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से भंडारित एवं स्टाफ से अधिक धान की जप्ती की कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन


खाद्य निरीक्षक ने बताया कि आज जायसवाल ट्रेडिंग कंपनी देवरगांव गौरेला में स्टॉक से अधिक 655 बोरी (मात्रा 295 क्विंटल) धान पाए जाने पर जप्त किया गया। इसी तरह बुधवार को अजय गुप्ता ट्रेडर्स पुरानी बस्ती पेण्ड्रा में आकस्मिक निरीक्षण करने पर 60 बोरी धान (मात्रा 24 क्विंटल) अवैध भंडारण पाए जाने पर जप्त किया गया। दोनों प्रकरणों में मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed