फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   3 women from Chhattisgarh, including a doctor from Ambikapur, are missing in floods along Nepal-Tibet border

छत्तीसगढ़: नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता, अंबिकापुर की डॉक्टर भी शामिल

Fri, 28 Aug 2026 12:32 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 28 Aug 2026 12:32 PM IST
सार

नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़ में कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए छत्तीसगढ़ के कई श्रद्धालुओं के लापता होने की खबर है। इनमें अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता समेत रायपुर और बिलासपुर की दो महिलाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
3 women from Chhattisgarh, including a doctor from Ambikapur, are missing in floods along Nepal-Tibet border
डॉ. मीना गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़ ने कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौट रहे कई श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस आपदा के बीच छत्तीसगढ़ से जुड़ी तीन महिलाओं के लापता होने की जानकारी सामने आई है। इनमें अंबिकापुर के वरिष्ठ भाजपा नेता करता राम गुप्ता की बेटी और इंग्लैंड में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. मीना गुप्ता भी शामिल हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि डॉ. मीना करीब 80 लोगों के एक दल के साथ कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गई थीं। यात्रा पूरी करने के बाद 25 अगस्त को दल नेपाल-तिब्बत सीमा स्थित आव्रजन कार्यालय पहुंचा था। इसी दौरान अचानक आई बाढ़ की चपेट में वहां मौजूद तीन मंजिला इमारत आ गई और देखते ही देखते ढह गई। इसके बाद से डॉ. मीना समेत दल के करीब 80 लोगों से संपर्क नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


परिवार के मुताबिक डॉ. मीना फिलहाल इंग्लैंड के टोरकी में त्वचा रोग विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई अंबिकापुर के होलीक्रॉस स्कूल से की थी। वे 14 अगस्त को भारत पहुंची थीं और इसके बाद दल के साथ काठमांडू रवाना हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. मीना के पिता करता राम गुप्ता ने बताया कि बेटी ने उन्हें भी कैलाश मानसरोवर यात्रा में साथ चलने के लिए कहा था, लेकिन वे नहीं जा सके। रक्षाबंधन के दौरान दिल्ली में बेटी से मिलने की उम्मीद थी, मगर इससे पहले ही आपदा की खबर सामने आ गई। इस त्रासदी में रायपुर की मोनिका यादव और बिलासपुर की 65 वर्षीय मंजू राय चौधरी के भी लापता होने की जानकारी सामने आई है। दोनों के परिजन लगातार संपर्क की कोशिश कर रहे हैं।


छत्तीसगढ़ सरकार ने नेपाल में मौजूद प्रदेशवासियों से जुड़ी जानकारी प्रशासन तक पहुंचाने की अपील की है। सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1070 और कंट्रोल रूम 0771-2223471 जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed