{"_id":"566ac407ee4e9400114fe01b26446ff1","slug":"3-policeman-died-in-chattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गश्त पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने चलाई गोली, तीन शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गश्त पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने चलाई गोली, तीन शहीद
इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 14 Aug 2013 03:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में पुलिस और नक्सलियों की गोलाबारी में 3 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए। जानकारी के मुताबिक जवान गश्त पर निकलने थे। करीब घंटे भर की गोलाबरी के बाद नक्सली भाग गए।
विज्ञापन
इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद हो गए वहीं घटना के स्थान से एक नक्सली का शव भी बरामद किया गया है।
डीएसपी नीलकंठ के मुताबिक झारा थाने में तैनात सीएएफ 16 वीं बटालियन 'डी' कंपनी के जवान जिला बल के साथ गश्त पर निकले थे। वापसी में दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब कोशलनार के जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
इसके साथ ही पांच किलो का एक आईईडी व दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई। शहीद जवानों के शव दोपहर बाद संजीवनी 108 से यहां लाए गए।
पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि देकर शहीदों को उनके पैतृक गावों के लिए भेज दिया गया।