{"_id":"6579760d935e865ace0cd9b2","slug":"22-year-old-youth-commits-suicide-by-hanging-in-korba-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पारिवारिक विवाद बना मौत की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पारिवारिक विवाद बना मौत की वजह
Wed, 13 Dec 2023 02:45 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 13 Dec 2023 02:45 PM IST
सार
कोरबा जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा के बुधवारी थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। वहीं, मौत के पीछे की क्या वजह है, इसका पता लगाया जा रहा है। मृतक का नाम नीतीश भारती बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सीएसईबी चौकी क्षेत्र के बुधवारी बस्ती निवासी नितीश (22) ने अपने ही घर पर फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। नीतीश क्षेत्र के चिकित्सक कामता भारती का पुत्र था, जिसने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया इस बात का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता ने कुछ माह पूर्व एक नया मकान बनाया था, जिसमें नीतीश रहता था। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
मृतक के पिता ने बताया कि नीतीश घर पर अकेले ही रहता था। कुछ माह पहले ही उसके लिए एक कमरा तैयार कर दिया था और वह उसे घर से 100 मीटर दूरी पर पति-पत्नी रहते हैं। सुबह उठना पर पता चला कि नीतीश ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों से पूछा तो जानकारी मिली कि घर का दरवाजा खुला हुआ था और उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी।
विज्ञापन
सीएसईबी चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। हत्या का संदेह होने पर फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाकर जांच की जारी है।