फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   20 policeman received gallantry medals who displayed indomitable courage in anti Naxal operation

Bijapur: नक्सल विरोधी अभियान में पुलिसकर्मियों को मिलेगा वीरता पुरस्कार, इन 20 जांबाजों के नाम शामिल

Sat, 27 Jan 2024 04:14 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Sat, 27 Jan 2024 04:14 PM IST
सार

बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान में शामिल रहे 20 अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत किये जाने की उद्धोषणा की गई है। इन्होंने अपनी वीरता और साहस का परिचय दिया है।
 

विज्ञापन
20 policeman received gallantry medals who displayed indomitable courage in anti Naxal operation
छत्तीसगढ़ पुलिस - फोटो : social media

विस्तार

बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान में अदम्य साहस व वीरता का परिचय देते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस वीरता पदक से पुरस्कृत किये जाने की उद्धोषणा की गई है।

विज्ञापन


तीन अप्रैल 2021 को तर्रेम थाना क्षेत्र के टेकलुगुडेम जोनागुड़ा के जंगल मे हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में एक वर्दीधारी महिला नक्सली सोढ़ी दुले उर्फ ओड़ी सन्नी पीएलजीए बटालियन नंबर-1 में कंपनी नंबर-1 सदस्या को मार गिराने व इंसास रायफल और मैगजीन, 26 जिंदा कारतूस व विस्फोटक सामग्री बरामद करने में सफलता मिली थी। 
विज्ञापन


इस घटना में उत्कृष्ट कार्य के लिए उपनिरीक्षक संजय पाल, उपनिरीक्षक धरम सिंह तुलावी, उपनिरीक्षक वीरेंद्र कंवर, उपनिरीक्षक पतिराम पोडियामी, प्लाटून कमाण्डर दिलीप कुमार वासनिक, प्रधान आरक्षक रमेश जुर्री ( मरणोपरांत) आरक्षक रमेश कोरसा ( मरणोपरांत) आरक्षक सुभाष नायक( मरणोपरांत) आरक्षक रामदास कोर्राम (मरणोपरांत), आरक्षक जगतराम कंवर (मरणोपरांत), आरक्षक सुखसिंह (मरणोपरांत), आरक्षक रामशंकर सिंह (मरणोपरांत), आरक्षक शंकर नाग (मरणोपरांत), सहायक आरक्षक किशोर एंड्रिक( मरणोपरांत), सहायक आरक्षक सनकु राम सोड़ी( मरणोपरांत), सहायक आरक्षक बोसाराम करटामी (मरणोपरांत) को पुलिस वीरता पदक से पुरस्कृत किये जाने की उद्द्घोषणा की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही 27 फरवरी 2022 को नैमेड थाना क्षेत्र के ग्राम दुरधामेटा के जंगल मे पुलिस नक्सली मुठभेड़ में दो महिला नक्सली रूकनी पुनेम पिता आयतु (नेशनल पार्क एरिया कमेटी अंतर्गत गंगालूर एलओएस सदस्या व सुखमती पिता पड़गा को मार गिराने व एक नग 9 एमएम पिस्टल, दो मैगजीन, नक्सली साहित्य व विस्फोटक सामग्री बरामद करने में सफलता मिली। इस घटना में उत्कृष्ट कार्य के लिए उपनिरीक्षक धरम सिंह तुलावी, प्रधान आरक्षक शिवकुमार रामटेके, आरक्षक चैतूराम पोयाम व आरक्षक गौतम कोरसा को पुलिस वीरता पदक से पुरस्कृत किये जाने की उद्द्घोषणा की गई है। इसके अलावा बीडीएस शाखा में तैनात उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार पाठक को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से पुरस्कृत किये जाने की उद्धोषणा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed