{"_id":"583937414f1c1b042a13bcbc","slug":"2-maoists-arrested-by-police-in-bijapur-district-of-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":" छत्तीसगढ़ में दो नक्सली गिरफ्तार, मुठभेड़ में वर्दीधारी नक्सली ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में दो नक्सली गिरफ्तार, मुठभेड़ में वर्दीधारी नक्सली ढेर
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 26 Nov 2016 12:59 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने दो हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। दोनों नक्सिलयों पर कई संगीन मामले दर्ज हैं। वहीं कोंडागांव जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में एक वर्दीधारी नक्सली को मार गिराया है।
विज्ञापन
कोंडागांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोंडागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत बावड़ी गांव के जंगल में पुलिस ने मुठभेड़ के एक वर्दीधारी नक्सली को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोंडागांव पुलिस थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में पुलिस दल को गश्त में रवाना किया गया था। दल जब बावड़ी गांव के जंगल में पहुंचा तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। जब पुलिस दल ने जवाबी कार्रवाई की तब कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि बाद में पुलिस दल ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां एक वर्दीधारी नक्सली का शव, एक 315 बोर रायफल और एक 12 बोर बंदूक समेत अन्य सामान बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सली की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
2 Maoists arrested by police in Bijapur district of Chhattisgarh
— ANI (@ANI_news) November 26, 2016
Naxal found dead after exchange of fire with Distt Reserve Group in Chhattisgarh's Kondagaon yesterday;a 315 rifle,12 bore weapons recovered pic.twitter.com/tzCwG0Ndn3
— ANI (@ANI_news) November 26, 2016