फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   2 accused arrested Police in Raipur Chhattisgarh

रायपुर में बदमाश बेलगाम: मामूली बात पर चला चाकू, जिन इलाकों में बनाई थी दहशत, वहीं पर निकाला आरोपियों का जुलूस

Sat, 12 Aug 2023 03:59 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 12 Aug 2023 03:59 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाश बेखौफ होकर घूम रहे हैं। बदमाश मामूली बातों पर मार-पीट कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गोलबाजार थाने क्षेत्र में देखने को मिल रहा है, जहां बदमाशों ने मामूली बात पर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी है।

विज्ञापन
2 accused arrested Police in Raipur Chhattisgarh
पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाश बेखौफ होकर घूम रहे हैं। बदमाश मामूली बातों पर मार-पीट कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गोलबाजार थाने क्षेत्र में देखने को मिल रहा है, जहां बदमाशों ने मामूली बात पर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी है। इतना ही नहीं चाकू से वार कर गंभीर चोट भी पहुंचाया है। पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं एक आरोपी फरार है। जिन इलाकों में बनाई थी दहशत, वहीं पर आरोपियों का जुलूस निकाला।
विज्ञापन


प्रार्थी प्रशांत महानंद ने थाना गोलबाजार में रिपोर्ट दर्ज कराया है। उसने रिपोर्ट में बताया शराब दुकान से निकलकर पैदल अपने घर जा रहा था। इस दौरान रात 10 बजे एक ई-रिक्सा में तीन लड़के रिक्सा बैठे थे और प्रार्थी को ठोकर मारते-मारते बचा। प्रशांत ने रिक्शा चालक को ' रिक्शा चलाना नहीं आता क्या' कहने पर तीनों बदमाश ने गाली-गलौज करते हुए जमकर पीटा। इसके बाद 2 आरोपी भाग निकले। वहीं चालक अपने पास रखे चाकू से पीठ पर वार कर फरार हो गया। प्रार्थी ने अज्ञात तीनों आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट तहत रिपोर्ट दर्ज कराया। 
विज्ञापन


गोलबाजार थाना पुलिस मामला दर्ज कर बदमाशों की खोजबीन कर रही थी। इस दौरान घटना में संलिप्त आरोपी तनवीर हुसैन उर्फ तन्नू और ताहित हुसैन को पकड़कर पुलिस ने घटना के संबंध में पूछताछ की। इस पर बदमाशों ने अन्य साथी विकास के साथ मिलकर  को घटना को अंजाम देना बताया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 नग चाकू जब्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी
  • तनवीर हुसैन उर्फ तन्नू, 23 साल निवासी बांसटाल थाना गोलबाजार रायपुर
  • ताहित हुसैन 28 साल, निवासी सत्यनारायण शर्मा गली के पास थाना गोलबाजार रायपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed