फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   2.78 crore scam in SBI currency branch, 1290 page challan presented against former manager

Raipur News: SBI की करेंसी ब्रांच में 2.78 करोड़ का घोटाला, पूर्व मैनेजर के खिलाफ 1290 पन्नों का चालान पेश

Sat, 14 Mar 2026 01:58 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 14 Mar 2026 01:58 PM IST
सार

बैंकिंग धोखाधड़ी के मामले में जांच एजेंसियों ने अदालत में विस्तृत आरोप पत्र पेश किया है। लगभग 2.78 करोड़ रुपये के गबन से जुड़े इस मामले में आर्थिक अपराध शाखा और भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो ने विशेष न्यायालय में करीब 1,290 पन्नों का चालान दाखिल किया है।

विज्ञापन
2.78 crore scam in SBI currency branch, 1290 page challan presented against former manager
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में बैंकिंग धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में जांच एजेंसियों ने अदालत में विस्तृत आरोप पत्र पेश किया है। लगभग 2.78 करोड़ रुपये के गबन से जुड़े इस मामले में आर्थिक अपराध शाखा और भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो ने विशेष न्यायालय में करीब 1,290 पन्नों का चालान दाखिल किया है।
विज्ञापन


जांच एजेंसियों के अनुसार यह मामला स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्पेशलाइज्ड करेंसी एडमिनिस्ट्रेशन ब्रांच (SCAB) से जुड़ा है, जो बैरन बाजार इलाके में स्थित है। आरोपित पूर्व शाखा प्रबंधक विजय कुमार अहके को फिलहाल न्यायिक हिरासत में रायपुर सेंट्रल जेल में रखा गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अगस्त 2024 से जून 2025 के बीच बैंक के आंतरिक कंप्यूटर सिस्टम में हेरफेर कर सरकारी धन की बड़ी राशि निकाल ली। बताया गया है कि उसने कूटरचित वाउचर तैयार कर ब्रांच जनरल लेजर (BGL) खाते से रकम ट्रांसफर की।
विज्ञापन


BGL खाता आम तौर पर सरकारी और बड़े वित्तीय लेन-देन के लिए उपयोग किया जाता है। आरोप है कि इसी खाते से कई ट्रांजेक्शन कर राशि को अलग-अलग खातों में भेजा गया, जिनमें आरोपी की पत्नी का बैंक खाता भी शामिल है। मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध शाखा और भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो ने बैंक सर्वर डेटा, डिजिटल ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड और तकनीकी दस्तावेजों की गहन जांच की। इन डिजिटल साक्ष्यों और बैंकिंग दस्तावेजों के आधार पर आरोपित के खिलाफ मजबूत केस तैयार किया गया है, जिसे अदालत में प्रस्तुत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच एजेंसियों का कहना है कि पूरे मामले की पड़ताल अभी जारी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गबन में आरोपी के अलावा बैंक का कोई अन्य कर्मचारी या बाहरी व्यक्ति शामिल था या नहीं। जांच पूरी होने के बाद संबंधित आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed