फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   14 players of Bijapur Sports Academy participated in athletics and performed best and won 10 medals

Bijapur: स्टेट चैंपियनशिप में नक्सल प्रभावित क्षेत्र के खिलाड़ियों का रहा दबदबा, मेडलिस्ट खिलाड़ी हुए सम्मानित

Wed, 18 Sep 2024 09:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 18 Sep 2024 09:30 PM IST
सार

बीजापुर खेल अकादमी के एथलेटिक्स खेल के 14 खिलाड़ियों ने भाग लिया और श्रेष्ठ प्रदर्शन कर 10 पदक अपने नाम किये।
 

विज्ञापन
14 players of Bijapur Sports Academy participated in athletics and performed best and won 10 medals
मेडलिस्ट खिलाड़ी हुए सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

21वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2024 जो 13 से 15 सितंबर 2024 तक बहतराई एथलेटिक्स स्टेडियम बिलासपुर में छत्तीसगढ़ एथेटिक संघ के द्वारा अयोजित की गई। इसमें बीजापुर खेल अकादमी के एथलेटिक्स खेल के 14 खिलाड़ियों ने भाग लिया और श्रेष्ठ प्रदर्शन कर 10 पदक अपने नाम किये।

विज्ञापन


इसमें आठ बालिका व छह बालक खिलाड़ी शामिल रहे। जिसमें अंजली कारम ट्रायथलॉन सी 60 मीटर लंबी कूद। 600 मीटर गोल्ड मेडल, संतोषी भंडारी 60 मीटर लंबी कूद। 600 मीटर सिल्वर मेडल, रुक्मणी लेकाम 60मी. लंबी कूद . गोला फेंक ब्रांज मेडल, वीरेंद्र ध्रुव ट्रायथलॉन सी 60मी. लंबी कूद। 600मी. गोल्ड मेडल, पूजा वाचम 600 मीटर सिल्वर मेडल, 60 मीटर  ब्रांज मेडल, प्रियंका कुड़ियां पेंटाथलॉन 80 मी. बाधा दौड़, 600 मीटर दौड़, 60 मीटर दौड़, लंबी कूद। 
विज्ञापन


गोला फेंक  ब्रांज मैडल, राजू पोयम ऊंची कूद सिल्वर मैडल, प्रियंका एवं साथी मिडिल रिले स्वर्ण पदक तथा, पिलू एवं साथी मिडिल रिले सिल्वर मेडल जीते। ये सभी खिलाड़ी दिनांक चार अक्तूबर से छह अक्तूबर 2024 को विश्व विद्यालय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स नागपुर महाराष्ट्र में होने वाले 35वीं वेस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस उपलब्धि पर जिले के कलेक्टर संबित मिश्रा एवं जिला पंचायत सीईओ हेमंत रमेश नंदनवार एवं प्रभारी खेल अधिकारी नारायण प्रसाद गवेल ने सभी खिलाड़ियों को बधाइयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ में एकलव्य बीजापुर के प्रिंसिपल अनिल मिश्रा, एथलेटिक्स टीम के कोच संदीप गुप्ता एवं श्रम निरीक्षक तथा अंतर्राष्ट्रीय कोच सोपान कर्णेवार उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed