फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   12th Convocation of Trainee Deputy Superintendents of Police in Chandrakhuri raipur

छत्तीसगढ़ को मिले 25 नए डीएसपी: सीएम भूपेश बोले- पुलिस की वजह से हम सुरक्षित, माटी का कर्ज चुकाते हैं जवान

Tue, 18 Apr 2023 06:05 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 18 Apr 2023 06:05 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर स्थित चंदखुरी में 18 अप्रैल को नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी में ट्रेनी उप पुलिस अधीक्षकों के 12वें सत्र के दीक्षांत परेड समारोह में शामिल हुए।

विज्ञापन
12th Convocation of Trainee Deputy Superintendents of Police in Chandrakhuri raipur
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर स्थित चंदखुरी में 18 अप्रैल को नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी में ट्रेनी उप पुलिस अधीक्षकों के 12वें सत्र के दीक्षांत परेड समारोह में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री राज्य पुलिस अकादमी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया। बारहवें बैच के 25 डीएसपी ऑफिसर ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। सीएम ने परेड की सलामी ली। इसके बाद परेड का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि दीक्षांत एक पुलिस अधिकारी के लिए जीवन का एक महत्वपूर्ण क्षण होता है। प्रशिक्षण एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है। इस अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान हर दिन आपने कुछ न कुछ नया सीखा है। आपने पुलिस विभाग को सेवा के लिए चुना है। यह सराहनीय कदम है।

विज्ञापन


सीएम ने पुलिस अधिकारियों को दी शुभकामनाएं 
सीाएम ने अकादमी से जाने वाले पुलिस अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वे अपने कर्तव्यों का पालन निष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगे। दीक्षांत परेड समारोह में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय विकास मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया और छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के साथ पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। परेड के मार्च पास्ट के बाद निदेशक, पुलिस अकादमी रतन लाल डांगी ने इस अवसर पर स्वागत भाषण दिया और प्रतिवेदन पढ़ा। 
विज्ञापन




'पुलिस की वजह से हम सुरक्षित है'
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारा राज्य लगातार प्रगति कर रहा है,राज्य के नक्सली हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों से भी अब अच्छे संकेत आने लगे हैं। यह सब पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और मुस्तैदी से संभव हुआ है। विभाग के अधिकारियों ने अपनी मेहनत, लगन और समर्पण से जो सकारात्मक स्थिति निर्मित की है, उसे नए अधिकारियों को और आगे बढ़ाना है व समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। पुलिस में सद्भावना पूर्ण व्यवहार और समाधान का नजरिया होना चाहिए। पुलिस में युवा केवल आजीविका के लिए नहीं, अपनी माटी का कर्ज चुकाने की भावना के साथ आते हैं। जब पुलिस अधिकारी-कर्मचारी अपना सर्वस्व न्यौछावर करने की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, तभी हम अपने घरों में सुरक्षित रह पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीएम की अगुवाई में प्रदेश आगे बढ़ रहा:  ताम्रध्वज साहू
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल की अगुवाई में हमारा प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। हम तरक्की की राह पर अग्रसर हैं। उन्होंने नए पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ये अवसर हर किसी के मन में उत्साह जागृत करता है और आज दीक्षांत हासिल करने के बाद ये अधिकारी इस योग्य हो गए हैं कि चुनौतियों को स्वीकार कर सकते हैं। साहू ने प्रशिक्षु अधिकारियों को अपनी सेवाएं देने के लिए पुलिस विभाग को चुनने पर उन्हें बधाई दी। 




उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ट्रेनी डीएसपी हुए सम्मानित
दीक्षांत समारोह के अलग-अलग विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उप पुलिस अधीक्षकों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। बारहवें बैच के पुरस्कारों में कानून अनुसंधान के लिए उप पुलिस अधीक्षक आकांक्षा पांडे, अपराध अनुसंधान के लिए के लिए शुभम तिवारी, अपराध शास्त्र के लिए विंकेश्वरी पिन्दे,  फारेंसिंक साइंस के लिए  शुभम तिवारी, सर्वश्रेष्ठ फायरिंग के लिए प्रवीण भारती , इनडोर के लिए आकांक्षा पांडे, आउटडोर के लिए अविनाश कंवर और बारहवें सत्र में सर्वोच्च अंक हासिल करने के लिए शुभम तिवारी को मुख्यमंत्री के हाथों पुरस्कृत किया गया। पासिंग आउट परेड के दौरान परेड कमांडर के तौर पर मोनिका श्याम एवं परेड टूआईसी के रूप में प्रवीण भारती को भी मुख्यमंत्री  ने सम्मानित किया। इस दौरान नगरीय विकास मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा और नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी के निदेशक रतनलाल डांगी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed