फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   12 feet long king cobra rescued from a house in korba

Korba: मकान के कोने में बैठा था 12 फीट लंबा किंग कोबरा, घंटों चला रेस्क्यू, देखिए VIDEO

Mon, 17 Oct 2022 04:43 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 17 Oct 2022 04:43 PM IST
सार

कोरबा DFO प्रियंका पांडेय ने कहा कि क्षेत्र में किंग कोबरा को लेकर एक विशेष टीम काम कर रही। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से अपील भी की जा रही है किंग कोबरा देखे जाने पर तत्काल वन विभाग के कर्मचारियों को इसकी सूचना दें। फिलहाल रेस्क्यू किए गए कोबरा को दूर जंगल में छोड़ा गया है। 
 

विज्ञापन
12 feet long king cobra rescued from a house in korba
कोरबा में मकान से रेस्क्यू किया गया 12 फीट लंबा किंग कोबरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक मकान से एक सांप को रेस्क्यू किया गया है। सांप मकान के कोने में छिपकर बैठा हुआ था। सूचना पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम पहुंची और उनकी नजर सांप पर पड़ी तो हैरान रह गई। वह 12 फीट लंबा किंग कोबरा था। उसे घंटों की मशक्कत से टीम ने रेस्क्यू किया। इसके बाद पास के जंगल में छोड़ा तो लोग भड़क गए। हालांकि उन्हें समझाया गया कि यही जंगल कोबरा का स्थल है। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन का VIDEO भी सामने आया है। 
विज्ञापन



ग्रामीण की नजर पड़ी तो मकान में घुसा
कोरबा वन मंडल में पसरखेत क्षेत्र के ग्राम कोलगा निवासी चंद्रशेखर राठौर किसी काम से मदनपुर आया था। इस दौरान उसकी नजर आबादी क्षेत्र में बैठे बड़े से सांप पर पड़ी। इस पर उसने  इसकी सूचना आरसीआरएस प्रमुख अविनाश यादव को दी। वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही सांप पास ही स्थित फिरतु राम के मकान में घुस गया। टीम पहुंची तो देखा कि सांप एक कोने में बैठा हुआ है। अविनाश ने सांप देखा तो पता चला कि वह विलुप्त प्रजाति का किंग कोबरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्क्यू करने वाले पर फुंफकारने का किया प्रयास
अविनाश ने इसकी जानकारी कोरबा दक्षिण SDO आशीष खेरवार को दी। इसके बाद पसरखेत के डिप्टी रेंजर सहित कर्मचारी वहां पहुंच गए। फिर उनके निर्देश पर किंग कोबरा का रेस्क्यू शुरू हुआ। इस दौरान अविनाश ने कोबरा को पकड़ कर मकान से निकालने का प्रयास किया तो वह बार-बार उसी पर फुंफकारने का प्रयास करता। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। अविनाश ने किसी तरह किंग कोबरा को घंटों की मशक्कत के बाद बाहर निकाला, लेकिन वह उसी पर झपट्टा मारने का प्रयास करता।

विज्ञापन



पास के जंगल में छोड़ने पर ग्रामीणों ने जताया विरोध
हालांकि किसी तरह किंग कोबरा को रेस्क्यू ककर पास के जंगल में ले जाने लगे। इस पर ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने कोबरा को वहां जंगल में छोड़ने पर एतराज जताया। कहा कि वह फिर किसी को निशाना बना सकता है। सूचना मिलने पर DFO प्रियंका पांडे भी पहुंच गईं। उन्होंने लोगों को समझाया। इसके बाद वन विभाग की टीम कोबरा को अंदर जंगल में छोड़कर आई। DFO प्रियंका पांडे ने बताया कि किंग कोबरा को मदनपुर इलाके में इससे पहले भी देखा गया है। यह 12 फिट से अधिक है और मोटाई भी काफी है। उसे रेस्क्यू कर जंगल मे छोड़ा गया है। 

छत्तीसगढ़ के सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज किंग कोबरा
छत्तीसगढ़ में पहली बार किंग कोबरा की मौजूदगी को करीब 10 माह पहले  सरकारी रिकार्ड में दर्ज किया गया है। कोरबा में करीब डेढ़ साल पहले घायल किंग कोबरा मिला था। उसके बाद वन विभाग ने पापुलेशन डेंसिटी सर्वे करने का फैसला किया। इसके बाद 3 माह में चार किंग कोबरा मिल गए। इनमें से एक की लंबाई 14 फीट थी। इस पर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जल्द ही केंद्रीय वन मंत्रालय को भेजा जाएगा। ताकि सांपों के डिस्ट्रिब्यूशन मानचित्र में छत्तीसगढ़ का नाम भी जुड़ जाए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed