{"_id":"5794c5f94f1c1ba07cc4c6fb","slug":"zirakpur-flyover-piller-damage-flyover-piller-damage-photo-viral-zirakpur-flyover-gmr-zirakpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"देखिए, जीरकपुर फ्लाईओवर की सोशल मीडिया पर वायरल फोटो का असली सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए, जीरकपुर फ्लाईओवर की सोशल मीडिया पर वायरल फोटो का असली सच
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
Updated Mon, 25 Jul 2016 09:50 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुई जीरकपुर फ्लाईओवर के पिलर में डैमेज की फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जीरकपुर फ्लाईओवर के पिलर में डैमेज वाली फोटो का असली सच सामने आया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे जीरकपुर फ्लाईओवर में डैमेज से जुड़े फोटो और खबर को जीएमआर ने अफवाह बताया है। जीरकपुर में पिछले कुछ दिनों से सोशल साइट्स वाट्सअप/फेसबुक पर जीरकपुर स्थित ओवरब्रिज के एक पिल्लर डैमेज होने संबंधी फोटो वायरल हो रही है। जब मामले की जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को मिली तो उन्होंने तुरंत इस पर कार्रवाई शुरू कर दी।
मामला दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे के बीच पड़ते जीरकपुर ओवरब्रिज से जुड़ा था, इसलिए विभाग के आलाधिकारियों की टीम ने पुल का गहनता के साथ निरीक्षण किया। जांच के दौरान अधिकारियों ने ओवरब्रिज पर लगे सभी पिल्लर्स की दोबारा से फोटोग्राफी करवाई गई। वहीं, दोबारा से ली गई फोटोग्राफस को सोशल साइट्स वाट्सअप/फेसबुक पर वायरल हुई फोटोग्राफस के साथ मैच किया गया तो सामने आया कि जिस पिल्लर के डिजाइन की फोटो वाट्सअप/फेसबुक साइट्स पर वायरल हुई है, ऐसे डिजाइन का पिल्लर उनके द्वारा तैयार किए गए किसी भी ओवरब्रिज में नहीं है।
कंपनी के अधिकारियों ने अपनी जांच मुकम्मल करने के बाद रिपोर्ट की प्रति जिला मोहाली के डीसी, एसएसपी एवं सब-डवीजन एसपी को सौंप दी है। वहीं, कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस से इस मामले में बनती कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
सोशल साइट्स वाट्सअप/फेसबुक पर जो फोटो वायरल हुई है, वह फर्जी है। क्योंकि ऐसे डिजाइन का पिल्लर उनके द्वारा तैयार किए गए किसी ओवरब्रिज में नहीं है। जबकि यह जरूर किसी ने शरारत की है। मामला ध्यान में आने के बाद कंपनी ने अपने स्तर पर मामले की गहनता से जांच करवाई है, जिसमें कुछ निकलकर नहीं आया। वहीं, जिला के डीसी एवं एसएसपी को अपनी जांच रिपोर्ट के साथ-साथ ऐसी झूठी अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
-इकबाल सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, जीएमआर