फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   todays active corona cases of Mohali 18 March 2021

मोहाली में मोहलत के मूड में नहीं कोरोना : पिछले साल आज के दिन नहीं था एक भी केस, आज 1500 सक्रिय मामले

Thu, 18 Mar 2021 05:35 PM IST
ajay kumar अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 18 Mar 2021 05:35 PM IST
विज्ञापन
todays active corona cases of Mohali 18 March 2021
कोरोना वायरस टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

कोरोना महामारी के प्रति लोगों की लापरवाही से मोहाली में हालात फिर चिंताजनक हो गए हैं। 1500 से ज्यादा सक्रिय मरीज होने के साथ ही जिले में छह कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं। पिछले साल 19 मार्च तक जिले में कोई भी कोरोना मरीज नहीं था लेकिन अब हालत चिंताजनक स्थिति है। अधिकारियों का कहना है कि अगर लोग नहीं सुधरे तो कोरोना की तीसरी लहर का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


मोहाली में चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं। पिछले साल 22 जनवरी को ही स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से बचाव की गाइडलाइन जारी की थी। इसके बाद लोगों को लॉकडाउन भी सामना करना पड़ा। पंजाब का पहला कोरोना हॉटस्पॉट गांव जवाहरपुर भी मोहाली में था। सितंबर और अक्तूबर में मोहाली में अधिक केस आए थे। उसी तरह मोहाली में अब केस आ रहे हैं। बुधवार को कोरोना संक्रमण के 207 केस आए है, जो सितंबर माह के बाद सर्वाधिक हैं।
विज्ञापन


सरकार नहीं अब लोगों को निभानी होगी जिम्मेदारी
एडीसी आशिका जैन कहती है कि सरकार तो अपने प्रयास कर रही है लेकिन जब तक लोग अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाते हैं, तब तक इस महामारी पर काबू नहीं पाया जा सकता है। जिले में अब तक कुल 22 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जबकि कोरोना के दो लाख 22 हजार से अधिक सैंपल लिए गए है। वहीं जिले में टीकाकरण की प्रगति ठीक है। 12 हजार से अधिक बुजुर्गों का टीकाकरण हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी में हालत बिगड़ी तो सैंपलिंग बढ़ाई

जिला प्रशासन की तरफ से फरवरी के पहले हफ्ते में 3635 सैंपल लिए गए थे। उसमें से 142 केस कोरोना संक्रमण के सामने आए थे। पॉजिटिव रेट चार फीसदी था। जबकि दूसरे और तीसरे हफ्ते में चार हजार से अधिक सैपल लिए गए। इस दौरान 190 केस पॉजिटिव आए थे। जब आंकड़े बढ़ने लगे तो फरवरी में प्रशासन ने सैंपलिग बढ़ाई, यह आठ हजार कर दी गई। वहीं, अब रोजाना 1800 से सैंपल लिए जा रहे हैं।

निजी अस्पताल तैयार, एल-वन सेंटर स्थापित
कोरोना के प्रकोप के बाद जिले के निजी अस्पतालों में इलेक्टिव सर्जरी टालने के लिए हिदायत दी गई। एडीसी आशिका जैन ने बताया कि अस्पतालों को कहा गया कि वह अपने बेड कोविड मरीजों के लिए तैयार रखे। उन्होंने बताया कि गत साल पीक स्थिति में प्राइवेट अस्पतालों ने अच्छा रोल निभाया था। 

मोहाली के अस्पतालों में केवल मोहाली ही नहीं बल्कि ट्राइसिटी, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के मरीजों को भी नया जीवन दिया था। ऐसे में अस्पतालों में बेडों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एल-1 सेंटर दोबारा खोला जा रहा है। वहीं, जिन्हें केवल आइसोलेशन की जरूरत है, उनके लिए सौ बेड की क्षमता वाला सेंटर घंडूआं में है। डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य चीजों का इंतजाम किया जा रहा है।

कोई भी फ्रंटलाइन वर्कर करवा सकेगा कोरोना टीकाकरण
जिले में कोई भी व्यक्ति जिसने कोरोना महामारी के दौरान फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में काम किया है। साथ ही उसकी उम्र 45 साल से कम है। वह भी टीकाकरण करवा सकता है। उन्होंने बताया कि जिले के सिविल अस्पताल में जाकर वह इस संबंध में जानकारी कर सकता है। वहीं, होटलों और क्लबों वालों को कहा गया कि उन्हें यहां इनडोर में सौ से ज्यादा और आउटडोर प्रोग्राम में दो सौ से ज्यादा लोग नहीं जुटने चाहिए। इसकी जांच के लिए टीमें गठित कर दी है जो कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed