{"_id":"56ef70cb4f1c1b0b5cf14d3f","slug":"t20-world-cup-t20-women-s-world-cup-t20-cricket-match-pca-mohali-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"T20 वर्ल्ड कपः श्रीलंका की पहली जीत, आयरलैंड को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
T20 वर्ल्ड कपः श्रीलंका की पहली जीत, आयरलैंड को हराया
ब्यूरो्/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 21 Mar 2016 12:19 PM IST
विज्ञापन
टी20 वर्ल्ड कप, क्रिकेट मैच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तान चमारी अट्टापट्टू के शानदार 34 रनों की बदौलत श्रीलंका ने आयरलैंड की टीम को 14 रनों से हरा दिया। टी-20 महिला वर्ल्डं कप में श्रीलंका की यह पहली जीत है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मोहाली स्थित पीसीए स्टेडियम में खेला गया।
मैच में श्रीलंका के 139 रनों के जवाब में आयरलैंड की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 115 रन ही बना सकी। आयरलैंड की ओर से सेसेलिया जॉयस और लारा डेनाली ने 28-28 रन बनाए। कप्तान इसोबेल जॉयस ने 24 रन बनाए। गेंदबाजी में श्रीलंका के लिए सुगंधिका कुमारी ने 24 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
इससे पूर्व श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 129 रन बनाए। टीम के लिए लोकू सूर्या ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। जबकि उनके अलावा कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने 34 और प्रसादनी ने 32 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
पहले विकेट के लिए कप्तान अट्टापट्टू और यशोदा मेंडिस के बीच 45 रनों की साझेदारी की। लेकिन इसके बाद श्रीलंका ने 59 के स्कोर तक पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद छठे विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी से श्रीलंकाई टीम का स्कोर सौ के पार पहुंच सका। गेंदबाजी में आयरलैंड की कियारा मैटकैल्फ ने 15 रन देकर चार विकेट चटकाए।
मैच के दौरान पीसीए स्टेडियम रहा खाली
मोहाली में खेले गए महिला टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे मुकाबले में भी स्टैंड खाली रहे। यहां रविवार को पीसीए स्टेडियम में श्रीलंका और आयरलैंड की टीमों के बीच मैच खेला गया। रविवार होने के बावजूद प्रशंसक महिला क्रिकेटरों को हौसला बढ़ाने नही पहुंचे। पीसीए स्टेडियम की क्षमता लगभग 27 हजार की है। जब यहां पुरुष खिलाड़ी खेलते हैं तो स्टेडियम खचाखच भरा रहता है चाहे वह वनडे हो, टी-20 वर्ल्ड कप का मुकाबला हो।
स्टेडियम के आसपास कड़े सुरक्षा प्रंबध
टी- 20 वर्ल्ड कप से पहले ही मोहाली स्थित पीसीए स्टेडिसम के आसपास सुरक्षा प्रंबध कड़े कर दिए गए हैं। रविवार को पाकिस्तान की पुरुष टीम चंडीगढ़ पहुंच गई है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच टी-20 का मुकाबला खेला जाना है। पाकिस्तान की टीम को सेामवार को अभ्यास करना है। इसके मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं।
कप्तान ने नहीं किया निराश
श्रीलंका की कप्तान शिशकाला हैस्ट्रिंग की चोट के कारण अपने देश लौट चुकी हैं। उनकी जगह पर उप कप्तान चमारी अट्टापट्टू कप्तानी संभाल रही हैं। उनके पास कप्तानी का कोई खास अनुभव नहीं है। इसके बावजूद अट्टापट्टू ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर मैदान में उतरीं और सात चौकों की
मदद से 22 गेंदों पर शानदार 34 रन बनाए।