{"_id":"5738c1ed4f1c1bfb15ac72c8","slug":"sixer-king-yuvraj-singh-met-with-cancer-paitent-child-during-ipl-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर से जूझ रहे बच्चों से मिल युवराज ने बताया, कब होगी शादी?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर से जूझ रहे बच्चों से मिल युवराज ने बताया, कब होगी शादी?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 16 May 2016 05:48 PM IST
विज्ञापन
युवराज सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंसर की लड़ाई जीत चुके बच्चों ने अपने हीरो युवराज सिंह से आईपीएल मैच के दौरान मुलाकात की। युवराज ने उन्हें बताया कब करेंगे शादी? दरअसल कैंसर की लड़ाई जीत चुके राजीव गांधी कैंसर संस्थान के बच्चों ने अपने हीरो युवराज सिंह से रविवार को पीसीए स्टेडियम में मिलकर अपने अनुभव साझा किए। ये बच्चे दिल्ली से युवराज सिंह से मिलने और आईपीएल का मैच देखने आए थे।
विज्ञापन
किंग्स इलेवन पंजाब व सनराइजर्स हैदराबाद के मैच के बाद युवराज सिंह ने बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान युवी ने बच्चों को हौसला रखने की सलाह दी। दिल्ली के इस संस्थान से 8 से 26 आयु वर्ग के लोग युवराज सिंह से मिले। बच्चों ने युवी से कैंसर और इसके बाद की जिंदगी के बारे में सवाल किए।
विज्ञापन
युवी ने कैंसर के अनुभव साझा करते हुए बताया कि जब वह कैंसर से जूझ रहे थे, उस समय क्रिकेट से दूर रहने के कारण काफी निराश थे। तब टेस्ट प्लेयर अनिल कुंबले उनसे मिले और काफी हौसला दिया। युवराज ने कहा कि ऐसे समय में दुख और सकंट के समय में शुभ चिंतक और अपना परिवार ही हौसला बढ़ाता आता हैं। युवराज ने बच्चो को सलाह दिया कि ऐसे मौके पर जिंदगी को आगे बढ़ाना ही जिंदगी का नाम है। संस्थान के डाक्टर संदीप जैन ने बताया की ये बच्चे युवराज के युवी केन फाउंडेशन के तहत उनसे मिलने आए थे।
विज्ञापन
हेजल से शादी होगी तो सबको पता चल जाएगा
बच्चों के एक सवाल के जवाब में युवराज सिंह ने कहा कि हेजल से अभी सगाई हुई है, शादी नहीं। जब शादी होगी तो सबको पता चल जाएगा। बच्चों ने उनसे पूछा की दूसरी बार छह गेदों पर छह छक्के मारने का कारनामा कब दिखाएंगे। इस पर युवी का जवाब था की आप लोग भगवान से प्रार्थना करें तो मैं जल्द ही दोबारा छह छक्के मारूंगा।