फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Shooter involved in Rakesh Gaggi murder case arrested from Kharar

Mohali News: राकेश गग्गी हत्याकांड में शामिल शूटर खरड़ से गिरफ्तार

Fri, 29 Aug 2025 10:36 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Fri, 29 Aug 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Shooter involved in Rakesh Gaggi murder case arrested from Kharar
एजीटीएफ ने काबू किया आरोपी विपन कुमार
एजीटीएफ ने लगाया था ट्रैप, गिरफ्तार आरोपी हिस्ट्रीशीटर, होशियारपुर पुलिस को भी थी आरोपी की तलाश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी।
मोहाली। संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) मोहाली ने हिमाचल के ऊना के ख्वाजा बसाल गांव में राकेश कुमार उर्फ गग्गी की हत्या में शामिल मुख्य शूटर को गिरफ्तार किया है। एजीटीएफ को उसके कब्जे से एक .32 बोर का कट्टा और छह कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी होशियारपुर के बाघपुर मंदिर बस्सी मुदा निवासी विपन कुमार है। आरोपी को गुप्त सूचना पर ट्रैप लगाकर खरड़ से पकड़ा गया है। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी 0 में आर्म्स एक्ट की धारा- 25 के तहत नया मामला दर्ज किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां वह पुलिस रिमांड पर है। गिरफ्तार आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और होशियारपुर पुलिस को आरोपी की तलाश थी।


प्रारंभिक जांच से पता चला है कि राकेश गग्गी की हत्या विदेशी गैंगस्टर लाडी भजल उर्फ कूनर और मोनू गुज्जर (रवि बलाचौरिया गिरोह) और बब्बी राणा (सोनू खत्री गिरोह) के बीच गैंगवार का सीधा नतीजा थी। उन्होंने बताया कि मृतक राकेश कुमार उर्फ गग्गी विदेशी गैंगस्टर बब्बी राणा का सहयोगी था जो सोनू खत्री का सहयोगी है। एजीटीएफ ने कहा कि इस मामले में जांच जारी है। अधिक जानकारी सांझा करते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) एजीटीएफ प्रमोद बान ने बताया कि डीएसपी एजीटीएफ राजन परमिंदर के नेतृत्व में एजीटीएफ की पुलिस ने खरड़ के खानपुर गांव के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि है और राकेश गग्गी हत्याकांड में संलिप्तता के अलावा आरोपी पर पंजाब और हिमाचल में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट से संबंधित कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed