फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   property tax, tax news, mohali nagar nigam, mohali news, mohali

31 मार्च तक भर दें प्रॉपर्टी टैक्स, चूक गए तो देना होगा भारी जुर्माना

Tue, 22 Mar 2016 02:07 PM IST
सौरव खंडूरी/अमर उजाला, मोहाली
सौरव खंडूरी/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 22 Mar 2016 02:07 PM IST
विज्ञापन
property tax, tax news, mohali nagar nigam, mohali news, mohali
प्रॉपर्टी, फ्लैट, हाउस - फोटो : डेमो फोटो
मोहाली में जिन लोगों ने अभी तक प्रॉपर्टी टैक्स नहीं चुकाया है, उन पर नगर निगम ने जुर्माने के साथ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। निगम ने साफ किया है कि जो व्यक्ति 31 मार्च तक प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरेगा, उसपर 20 प्रतिशत जुर्माना चुकाना होगा। साथ ही पूरी रकम पर तीन प्रतिशत ब्याज भी भरना होगा। निगम ने कहा कि तय समय अवधि के बाद किसी को भी मोहलत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली के लिए इस बार शुरू से ही निगम सख्त है। निगम ने जहां लाउडस्पीकर से मुनादी करवाई थी, वहीं मैसेज से भी लोगों को इस संबंध में अलर्ट किया गया। इसका नतीजा यह हुआ कि करीब 70 प्रतिशत लोगों ने टैक्स भर दिया है। जबकि इसके बाद भी 30 फीसदी लोग टैक्स भरने से रह गए हैं।
विज्ञापन


ऐसे में निगम टैक्स की वसूली को सख्त हो गया। क्योंकि प्रॉपर्टी टैक्स से होने वाली आमदनी ही शहर के विकास पर खर्च की जानी है। अब तक निगम 17 करोड़ रुपये टैक्स से वसूल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन लगेंगे स्पेशल काउंटर
होली के चलते कई दिन सरकारी छुट्टी रहेगी। ऐसे में लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स भरने में परेशानी न हो। इसके लिए निगम दो दिन विशेष काउंटर लगाएगा। यह काउंटर 26 और 27 मार्च सुबह 9 से 5 बजे तक खुले रहेंगे।

पुलिस थाने और सरकारी भवन होंगे सील
टैक्स न चुकाने पर सरकारी संस्थानों पर भी गाज गिर सकती है। निगम ने इन्हें सील करने की तैयारी कर ली है। निगम ऐसे संस्थानों के अधिकारियों से मीटिंग करके उन्हें आखिरी मौका देगा। टैक्स नहीं भरा तो सभी संस्थानों को सील कर दिया जाएगा। टैक्स न चुकाने वालों में शहर के सभी पुलिस थाने व विकास भवन जैसी बड़ी इमारतें शामिल हैं।


इन पर है लाखों का बकाया
विकास भवन और पुलिस विभाग के कई थानों पर करीब 72 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। इन विभागों ने तीन साल से टैक्स नहीं जमा करवाया है। दोनों के खिलाफ निगम ने कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। विभाग का मानना है कि उक्त विभाग पब्लिक से जुड़े हैं। इन्हें सील करने से लोगों को परेशानी हो सकती है। इसलिए निगम ने इन विभागों को नोटिस भेजकर एक मौका देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed