फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   petrol diesel strike: diesel, petrol crisis in 9 district of punjab

पेट्रो उत्पादों की खरीद बंद, 9 जिलों में गहराएगा डीजल-पेट्रोल संकट

Mon, 02 May 2016 05:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 02 May 2016 05:46 PM IST
विज्ञापन
petrol diesel strike: diesel, petrol crisis in 9 district of punjab
petrol

पंजाब के नौ जिलों में एक मई से पेट्रोल उत्पादों की खरीद पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने बंद कर दी है। फिलहाल पेट्रोल पंप डीलर्स के स्टाक में जितना डीजल और पेट्रोल होगा, उसका ही वितरण किया जाएगा। इसके बाद इन नौ जिलों के लोगों के लिए पेट्रोल उत्पादों की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। गौरतलब है कि पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन पड़ोसी राज्यों की अपेक्षा पंजाब में पेट्रोल के उत्पादों पर ज्यादा वैट वसूल करने के विरोध कर रही है। इस कारण एसोसिएशन 29 अप्रैल से धरना दे रही है।

विज्ञापन


पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणजीत सिंह चन्नी रविवार को धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने संघर्षरत डीलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से बात की। आम आदमी पार्टी के नेता भी डीलर्स एसोसिएशन की मांगों का समर्थन कर रहे हैं। सोमवार को आम आदमी पार्टी के नेता सुच्चा सिंह छोटेेपुर के भी धरनास्थल पर पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रवक्ता मोंटी सहगल ने बताया कि रविवार को धरनास्थल पर मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और रोपड़ के अलावा अन्य आसपास जिलों के एसोसिएशन के सदस्य शामिल हुए। उन्होंने बताया कि रविवार को परमजीत सिंह दोआबा, जीएस चावला और गिरीश सपड़ा धरने पर बैठे। गौरतलब है कि पंजाब पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन का यह धरना पिछले तीन दिन से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल एसोसिएशन का कहना है कि पड़ोसी राज्य हिमाचल, हरियाणा और चंडीगढ़ के मुकाबले पंजाब में पेट्रो उत्पादों पर वैट ज्यादा हैं। एसोसिएशन के अनुसार, इस कारण इन राज्यों से पंजाब में पांच से छह रुपये पेट्रोल और डीजल महंगा है।

इन शहरों में पड़ेगा असर
पंजाब पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के धरने और पेट्रोल उत्पादों की रविवार से खरीद बंद करने नौ जिलों में असर पड़ेगा। इनमें पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रोपड़, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर और मानसा के पेट्रोल पंप डीलर्स हड़ताल में शामिल हैं।


पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार, अपनी मांग को मनवाने के लिए पेट्रो उत्पादों की खरीद बंद करना और धरना देकर जो लड़ाई शुरूकी गई है। वह सिर्फ डीलर्स के लिए नहीं है, बल्कि जनता के लिए भी है। क्योंकि पड़ोसी राज्यों के मुकाबले पंजाब की जनता पांच से छह रुपये प्रति लीटर महंगे पेट्रो उत्पादों को खरीदने के लिए मजबूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed