फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   parking problem hiked near pca stadium mohali due to indian vs new zealand match

IND vs NZ: इधर टिकट के लिए मची होड़, उधर पार्किंग बनी टेंशन

Wed, 19 Oct 2016 03:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 19 Oct 2016 03:26 PM IST
विज्ञापन
parking problem hiked near pca stadium mohali due to indian vs new zealand match
इंडियन आइडल ऑडिशन - फोटो : amar ujala
एक तरफ भारत और न्यूजीलैंड मैच की टिकटों के लिए खेल प्रेमियों में होड़ लगी है, वहीं लोगों के लिए पार्किंग बड़ी टेंशन बनी गई है। लोग स्टेडियम के निकट स्थित फेज-9 और 10 के लोग पार्किंग की समस्या का मुद्दा उठा रहे हैं। उक्त दोनों फेज में रहने वाले लोगों का कहना है कि मैच के दौरान सड़कों पर जाम और वाहनों के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


फेज-9 और 10 वासियों ने मांग की है कि मैच देखने आने वाले लोगों के लिए अलग पार्किंग की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि यहां आसपास रहने वाले लोगों को मैच के दौरान आवाजाही में किसी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़े। जिक्रयोग है कि पार्किंग को लेकर पहले भी कई बार मांग उठ चुकी है। पीसीए स्टेडियम में 23 अक्तूबर को भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वन-डे मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन


इस टूर्नामेंट की घोषणा के बाद से क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पिछले कई दिनों से टिकट के लिए दर्शकों में होड़ मची है। पंजाब व आसपास के अलावा दूरदराज क्षेत्र के लोग भी क्रिकेट मैच की टिकट खरीदने के लिए कतारों में खड़े दिख रहे हैं। टिकट के लिए यह लाइनें अलसुबह से लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला टिकट खिड़की से पुरुष दर्शकों को मिली टिकटें
मैच की टिकट बेचने के लिए यहां पुरुषों और महिलाओं की दो खिड़कियां आसपास हैं, लेकिन मंगलवार को यहां पुरुषों और महिलाओं की कतारें अलग-अलग लगी थीं, वहीं पुरुषों को टिकट महिलाओं के लिए बनाई गई टिकट खिड़की से ही मिली।


अब तक वाहन पास नहीं हुए जारी
मैच देखने के लिए आने वाले क्रिकेट प्रेमियों और स्टेडियम के आसपास स्थित रिहायशी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को दिये जाने वाले वाहन पास अब तक जारी नहीं हुए हैं। अमूमन यह वाहन पास चार दिन पहले जारी कर दिए जाते हैं।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed