फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   film producer mahesh bhatt mohali visit, special interview on pakistani artist

पाक कलाकारों को लेकर महेश भट्ट ने कही बड़ी बात, स्पेशल इंटरव्यू

Sun, 16 Oct 2016 09:26 AM IST
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, मोहाली
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 16 Oct 2016 09:26 AM IST
विज्ञापन
film producer mahesh bhatt mohali visit, special interview on pakistani artist
महेश भट्ट
पाक कलाकारों को लेकर फिल्म निर्देशक महेश भट्ट ने जहां खुलकर बातचीत की, वहीं भारत और पाकिस्तान को भाई-भाई बताया। पाक कलाकार भारत में काम करें या नहीं यह फैसला केंद्र सरकार को लेना चाहिए। ‘ऐ दिल है मुश्किल’ फिल्म को चार राज्यों में सिनेमाघरों के मालिकों द्वारा न दिखाने के फैसले पर यह प्रतिक्रिया फिल्म निर्देशक महेश भट्ट ने दी।
विज्ञापन


बहुचर्चित फिल्म निर्देशक महेश भट्ट शनिवार को ‘द लास्ट सैल्यूट’ नाटक के मंचन से पहले मोहाली स्थित होमलैंड पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने नाटक की जानकारी देने के साथ अन्य सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने बताया कि पाक कलाकारों के बालीवुड में काम करने पर विवाद और ऐसी फिल्मों का विरोध स्वरूप सिनेमाघरों के पर्दों से उतरने का ये पहला मामला नहीं है।
विज्ञापन


सबसे पहले उनकी फिल्म साथी का विरोध महाराष्ट्र और अन्य कई जगहों पर हुआ था। इस फिल्म में पाक क्रिकेटर मोहसिन खान और आदित्य पांचोली मुख्य भूमिका में थे। विरोध के कारण इस फिल्म को सिनेमाघरों में चलने नहीं दिया गया। फिल्म ‘आवारापन’ और ‘राज’ का भी विरोध किया गया। राज ठाकरे के संगठन द्वारा महेश भट्ट और करण जौहर पर तीखे प्रहार पर उन्होंने कहा कि वे खफा हैं। अगर एक भाई खफा हो तो दूसरे को शांत रहना चाहिए, न की उसे स्वर में जवाब दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत और पाक को बताया भाई-भाई

film producer mahesh bhatt mohali visit, special interview on pakistani artist
महेश भट्ट
महेश भट्ट ने भारत और पाक को भाई-भाई की संज्ञा देते हुए कहा कि तनाव की इस स्थिति में दोनों मुल्कों की जनता को धैर्य का परिचय देते हुए कटुता के वातावरण को दूर करने में अपनी भूमिका निभानी होगी, क्योंकि समाज में जहर घोलने वाले और आतंकवादी ऐसे माहौल का फायदा उठाते हैं।

भारतीय फिल्मों और न्यूज चैनलों पर पाकिस्तान में रोक लगाने पर भट्ट ने कहा कि अगर हिंदुस्तान भी पाकिस्तान की तरह बर्ताव करेगा तो इससे भारत की छवि भी पाक जैसी उभर कर आएगी। ऐसे हालात में भारतीय फिल्म और उद्योग को नुकसान होगा।

जिस तरह से पाकिस्तान का फिल्म और अन्य उद्योग ऐसे फैसलों के बाद प्रभावित हुआ है, वैसे हालात भारत में न बने, यह सभी को सोचना पड़ेगा। इस मौके पर भट्ट ने बताया कि उनकी पंजाबी फिल्म जल्द पर्दे पर दिखने वाली है। इसमें पंजाब की झलक दिखेगी।

भट्ट ने थिएटर को अपना पहला प्यार बताते हुए कहा कि वह अब तक अपने इस पहले प्यार के साथ पूरी ताकत के साथ खड़े हैं। इराक के पत्रकार मुंतदाहर अल जैदी की किताब पर आधारित द लास्ट सैल्यूट नाटक का पहला प्रीमियर महेश भट्ट ने 2011 में किया था। इस नाटक का दूसरी बार मंचन चंडीगढ़ में शनिवार को हुआ। नाटक की कहानी इराकी पत्रकार जैदी द्वारा बुश पर जूता फेंकने के प्रकरण पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed