फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   theft of 50 lakhs in businessman family

परिवार गया बेटे की बरात लेकर, चोर ले गए लाखों का सामान

Wed, 20 Apr 2016 06:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 20 Apr 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
theft of 50 lakhs in businessman family
बिजनेसमैन के घर चोरी - फोटो : amar ujala

मोहाली/खरड़ के सन्नी इनक्लेव व इसके आसपास के इलाके में चोरी की वारदात दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। रविवार रात चोरों ने सन्नी एनक्लेव निवासी व्यापारी के बंद घर को निशाना बनाया। व्यापारी का परिवार बेटे की बारात लेकर पंचकूला गया था।

विज्ञापन


इसके बाद चोरों ने घुसकर तसल्ली से घर को खंगाला। चोर शादी वाले घर से करीब 40 लाख रुपये के गहने और 7 लाख रुपये की नगदी ले गए। घटना का खुलासा सोमवार सुबह हुआ, जब घरवाले बहू को लेकर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कोठी नंबर 2050 निवासी सुनील वर्मा का चंडीगढ़ में ग्लास हाउस है। उन्होंने बताया कि रविवार रात पंचकूला में उनके बेटे शिवा की शादी थी। घर में ताला लगाकर परिवार और रिश्तेदार शादी समारोह में शामिल होने के लिए शाम करीब छह बजे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह करीब छह बजे डोली लेकर जब घर पहुंचे तो देखा कि दरवाजे के ताले टूटे पड़े थे। घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। जब उन्होंने घर के बेसमेंट में गए तो देखा कि वहां रखी तिजोरी भी टूटी पड़ी थी।

उन्हाेंने बताया कि तिजोरी से चोर उनकी बेटी और उनके डायमंड, सोने के गहने और नगदी ले गए। उन्होंने बताया कि चोर उसकी बेटी स्वाती के करीब 22 लाख रुपये के गहने और नगदी ले गए।

theft of 50 lakhs in businessman family
बिजनेसमैन के घर चोरी - फोटो : amar ujala

घर में बिखरा पड़ा सामान देखकर सुनील वर्मा की पत्नी की हालत बिगड़ गई। सुनील वर्मा ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम डॉग स्क्वायड और पिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पहली मंजिल से घुसे चोर
वारदात को अंजाम देने के लिए चोर पहली मंजिल पर स्थित खिड़की की एक ग्रिड तोड़कर घर में घुसे। इसके बाद चोरों ने घर में तसल्ली से चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

बीयर पी, आम खाए और भाजी भी खाई
चोरों को जानकारी थी घर में कोई नहीं है। इस लिए उन्होंने वारदात को तसल्ली से अंजाम दिया। चोरों ने घर के हर कमरे में सामान उलट-पटलकर देखा। इस दौरान चोरों ने बीयर पी और आम भी खाए। यही नहीं चोरों ने ऊपरी मंजिल के बरामदे में रखी भाजी भी खाई। 

रिश्तेदारों के बैग भी खंगाले
चोरों ने विवाह समारोह में शामिल होने आए रिश्तेदारों के समान को भी नहीं छोड़ा। चोरों ने रिश्तेदारों के बैग भी तसल्ली से खंगाले। बैगों में जो कीमत सामान मिला चोर उस पर भी हाथ साफ कर गए।

कैटरिंग व वेटरों पर शक 
जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम को वर्मा के घर में लेडीज संगीत का कार्यक्रम था। वहीं, एक कैटरिंग वाला व कुछ वेटर पिछले तीन दिन से घर में काम कर रहे थे। सुनील वर्मा ने बताया कि घर में आने वाले हर सामान की उनको जानकारी थी। इस लिए उन्होंने शक जताया कि वारदात में यह लोग भी शामिल हो सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed