फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rohtak girl kidnapped at coaching city kota rajasthan,

कोटा से मेडिकल की छात्रा का अपहरण, मां ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 14 Aug 2016 05:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक Updated Sun, 14 Aug 2016 05:36 PM IST
विज्ञापन
rohtak girl kidnapped at coaching city kota rajasthan,
kidnapping - फोटो : demo
कोटा में रहकर एआईपीएमटी की तैयारी कर रही युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। मां ने हत्या की आशंका जताई है। रोहतक निवासी छात्रा की मां ने एक युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ शहर थाने में अपहरण का केस दर्ज करवाया है। महिला ने छात्रा की हत्या की आशंका भी जताई है। इस संबंध में शहर थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर कोटा पुलिस को भेज दी है। अब मामले में आगे की जांच कोटा पुलिस करेगी।
विज्ञापन


एक महीने से लापता है छात्रा 
प्रेम नगर निवासी महिला ने बताया कि उनकी बेटी राजस्थान के कोटा में एआईपीएमटी की तैयारी कर रही है। 16 जुलाई को जब महिला ने उसे फोन किया तो उसका नंबर स्विच ऑफ मिला। महिला ने जब कोचिंग में पता किया तो वहां भी कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद महिला कोटा गई तो उसे बेटी नहीं मिली। महिला ने रोहतक आकर पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन


कर सकते हैं बेटी का कत्ल
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में रामलीला पड़ाव निवासी हिमांशु, उसके पिता रितेश और मां बाला पर केस दर्ज करवाया है। महिला ने बेटी का अपहरण कर हत्या करने की आशंका जताई है। अब कोटा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed