फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   road accident, couple died in road accident at kurali, kurali accident, kurali, mohali

रूपनगर मार्ग पर हुए हादसे में पति-पत्नी की मौत, बच्चे गंभीर

Mon, 06 Jun 2016 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली।
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली। Updated Mon, 06 Jun 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
road accident, couple died in road accident at kurali, kurali accident, kurali, mohali
हादसे में मारे गए पति-पत्नी के परिवार के सदस्य विलाप करते हुए और इनसेट में पति-पत्नी की फाइल फोटो।
रूपनगर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में दंपति की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके दो मासूम बच्चे गंभीर रूप में घायल हो गए। दोनों बच्चों को चंडीगढ़ पीजीआई दाखिल करवाया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात बैंक कॉलोनी निवासी अमरदीप सिंह (31) और उसकी पत्नी मनीत कौर (30) अपने दो मासूम बच्चों जसनूर सिंह (7) व बेटी रूहप्रीत कौर (4) के साथ बाइक से रूपनगर से कुराली की ओर आ रहे थे। इस दौरान गांव बनमाजरा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


इस कारण अमरदीप सिंह और मनजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जसनूर और रूहप्रीत कौर गंभीर रूप में घायल हो गई। दोनों बच्चों को राहगीरों ने स्थानीय सिविल अस्पताल में पहुंचाया। बच्चों की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर दोनों शव परिजनों को सौंप दिए है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अमरदीप सिंह मोरिंडा में वाटर सप्लाई विभाग में नौकरी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed