फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Punjab Police arrested 18 year old accused in Mohali accident case

तीन लोगों की मौत : नशे में था 18 साल का मर्सिडीज चालक, ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं, दो दोस्तों की भी तलाश

Sun, 21 Mar 2021 02:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 21 Mar 2021 02:09 PM IST
विज्ञापन
Punjab Police arrested 18 year old accused in Mohali accident case
हादसाग्रस्त मर्सिडीज। - फोटो : अमर उजाला

मोहाली में एयरपोर्ट रोड स्थित राधा स्वामी चौक पर शनिवार को  तीन लोगों की जाने लेने वाले मर्सिडीज कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया है, जबकि उसके दो साथी अभी फरार है। आरोपी की पहचान सम्राट (18) निवासी सेक्टर-34 के रूप में हुई है।

विज्ञापन


वह चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित एक नामी स्कूल का छात्र है। वहीं, अन्य दो साथी अभी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों पर 304 व 120बी के तहत केस दर्ज किया है। पहले 304 धारा लगाई थी। वहीं, पुलिस इस केस की सारी जांच दो सप्ताह में पूरी की करेगी। साथ ही केस की जल्दी सुनवाई कर दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार सुबह एयरपोर्ट रोड पर तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने पहले एक अर्टिगा कार को टक्कर मारी, इसके बाद दो साइकिल सवारों को रौंदा। हादसे में तीन लोगों की मौत व तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार चालक आरोपी के पास लाइसेंस तक नहीं था लेकिन इसके बाद भी वह मंहगी कार को लेकर सड़कों पर निकला था। वहीं, हादसे के समय वह और उसके दो दोस्त नशे में भी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि नशे में होने के चलते ही आरोपी अपनी कार को नियंत्रित नहीं कर पाया। हादसे के बाद ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। एसएसपी ने साफ किया है कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बता दें कि हादसे में एक यूएस बेस्ड कंपनी में काम करने वाले धर्मप्रीत, अंकुश नरूला व एक अन्य निजी कंपनी के कर्मचारी राम प्रसाद की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed