फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ऊन मार्केट में लगी आग, छह दुकानें जलकर राख, बड़ा हादसा टला

ऊन मार्केट में लगी आग, छह दुकानें जलकर राख, बड़ा हादसा टला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:17 PM IST
विज्ञापन
ऊन मार्केट में लगी आग, छह दुकानें जलकर राख, बड़ा हादसा टला
दुकान में लगी आग - फोटो : Amar Ujala
चंडीगढ़।
विज्ञापन
सेक्टर 38 ऊन मार्केट में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब कच्ची टीन की दुकानों में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसकी चपेट में आने से छह दुकानें जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस आग में किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ है।
घटना शुक्रवार सुबह की है। दमकल विभाग को सूचना मिली कि सेक्टर 38 ऊन मार्केट में भीषण आग लगी है। सूचना पर दमकल विभाग मौके पर पहुंची जिसके बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। इस आग में मार्केट की करीब छह दुकानें जलकर राख हो गई। जिससे लाखों का नुकसान हो गया। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है। वहीं, दमकल विभाग कर्मियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है, किन कारणों से लगी है। बता दें कि शहर में आए दिन शॉर्ट सर्किट के कारण जगह जगह आग लगती रही है। बावजूद इसके कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed