{"_id":"60ed7d108ebc3ed01732784f","slug":"chandigarh1626176784","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कांग्रेस ने किया विरोध","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
महिला कांग्रेस ने किया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो श्री अजय वर्मा जी से लें
विज्ञापन
महिला कांग्रेस ने किया विरोध
महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस ने नगर निगम कार्यालय के सामने बेचा सब्जी
- महिलाओं की जोरदार नारेबाजी
संवाद न्यूज़ एजेंसी
चंडीगढ़।
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का रोष प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की ओर से सेक्टर 17 के नगर निगम कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस के और से सब्जी की दुकानें सजाई गई। विभिन्न प्रकार की सब्जियां अपनी टोकरियों में रखकर नगर निगम कार्यालय के बाहर रखा। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीपा दुबे ने कहा कि सुबह से लगाई गई सब्जी की दुकान के लिए सब्जी खरीदने के लिए कोई नहीं आया।
मंहगाई चरम सीमा पर है। इस दौरान महिलाओं ने चम्मच से थाली बजा कर केंद्र सरकार का विरोध किया।
दीपा दुबे ने कहा कि करोना कल में वेंडर की भी हालत खराब रही। उनका कोई काम नहीं चला। इसलिए नगर निगम कमिश्नर वेंडरों का लाइसेंस फीस माफ करें और उन्हें मुआवजा दें।
महिला कांग्रेस ने कहा कि नगर निगम आयुक्त का यह फरमान वेंदार अपना लाइसेंस फीस जमा करें नहीं तो उनका लाइसेंस कैंसिल हो जाएगा, यह ठीक नहीं है।
इस दौरान महिलाओं केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
रिपोर्ट नीरज कुमार
विज्ञापन