फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   राजपुरा में भाजपा नेताओं को बंधक बनाये जाने के खिलाफ चंडीगढ़ में प्रदर्शन

राजपुरा में भाजपा नेताओं को बंधक बनाये जाने के खिलाफ चंडीगढ़ में प्रदर्शन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 06:23 PM IST
विज्ञापन
राजपुरा में भाजपा नेताओं को बंधक बनाये जाने के खिलाफ चंडीगढ़ में प्रदर्शन
सेक्टर 15 के पेट्रोल पंप के सामने प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala
(फोटो सहित)
विज्ञापन
- भाजपा नेता बोले- पंजाब में हो रही लोकतंत्र की हत्या, सीएम कैप्टन की शह पर चल रही गुंडागर्दी - मटका चौक पर किसान समर्थकों के जमावड़े पर भी भड़के भाजपा कार्यकर्ता, बोले- शांति न भंग हो, बस इसलिए ही चुप माई सिटी रिपोर्टर चंडीगढ़। राजपुरा में किसान समर्थकों द्वारा भाजपा नेताओं को बंधक बनाये जाने को लेकर सोमवार को सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस कार्यालय केबाहर प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब पुलिस की शह पर सबकुछ हो रहा है।           भाजपा नेता सेक्टर-15 पेट्रोल पंप केसामने एकत्रित हुए और पंजाब कांग्रेस भवन की तरफ कूच किया। इस दौरान वह सड़क पर आ गए। पुलिस की तरफ से बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को रोका गया। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच काफी धक्का-मुक्की हुई। काफी विरोध के बाद कार्यकर्ता सड़क पर ही बैठ गए। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि राजपुरा देहाती जिला में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पंजाब में जो दुर्रव्यवहार हो रहा है, वह बेहद दुखद है। रात दो बजे भाजपा कार्यकर्ता के घर को घेरा गया। सभी को बंधक बनाया गया। पत्थर मारे गए। घर के लोगों को गालियां दी गई। बिजली काट दी गई। भारी गर्मी के बीच 6 साल की बच्ची आठ घंटे तक रोती रही। यह सबकुछ पंजाब पुलिस कांग्रेसी गुंडो के साथ मिलकर कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में रोजाना लोकतंत्र की हत्या हो रही है। पंजाब में यह स्थिति है कि बंधकों को छुड़ाने के लिए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का रुख करना पड़ा। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी 8 घंटे इंतजार करना पड़ा और तब जाकर उनको छुड़ाया जा सका।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को बंधक बनाकर लोकतंत्र की हत्या की गई: टंडन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि पंजाब में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया जा रहा है। विधायकों के साथ दुव्र्यवहार हो रहा है। उनके कपड़े फाड़े जा रहे हैं। पंजाब पुलिस और सरकार के बारे में अब जनता को पता लग गया है। मिलीभगत से सबकुछ हो रहा है। राजपुरा देहाती में भाजपा कार्यकर्ताओं को बंधक बनाकर लोकतंत्र की हत्या की गई है। गौरतलब है कि रविवार को राजपुरा केलायंस क्लब में पत्रकार वार्ता के बाद भाजपा कार्यकर्ता डॉ. अजय चौधरी के घर गुरु अर्जुन देव कॉलोनी में चाय पीने के लिए पहुंचे। सूचना मिलते ही 300 के करीब किसान वहां पर पहुंच गए और भाजपा कार्यकर्ता का घर चारों तरफ से घेरकर उन्हें बंधक बना लिया। भाजपा प्रदेश महासचिव सुभाष शर्मा, जिला प्रभारी भुपेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष देहाती विकास शर्मा, शहरी जिलाअध्यक्ष हरिन्द्र कोहली, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप नंदा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों सहित 15 के करीब भाजपा नेताओं व कार्यकत्र्ताओं समेत परिवार को बंधक बना दिया। इतना ही नहीं किसान नेताओं ने जहां केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, कार्यकर्ता के घर की बिजली की लाइन भी काट दी। सूचना पुलिस को मिलने पर भाजपा कार्यकर्ता का घर पुलिस छावनी में तबदील हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed